देवेंद्र फडणवीस (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
महाराष्ट्र

महाराष्ट्र में पुलिस, कोस्ट गार्ड और नौसेना 'अलर्ट मोड' पर; भारत - पाक तनाव के बीच CM फडणवीस लेगें समीक्षा बैठक

महाराष्ट्र में पुलिस, कोस्ट गार्ड और नौसेना 'अलर्ट मोड' पर है। सीएम फडणवीस आंतरिक सुरक्षा के लिए जल्द ही समीक्षा बैठक करेंगे।

सोनाली चावरे

मुंबई :महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में पुलिस, कोस्ट गार्ड बल और नौसेना ‘अलर्ट मोड' पर हैं। सभी मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) का पालन किया जा रहा है। फडणवीस ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि राज्य की आंतरिक सुरक्षा का जायजा लेने के लिए समीक्षा बैठक जल्द की जाएगी।

महाराष्ट्र में सुरक्षा को लेकर अलर्ट

सीएम फडणवीस पाकिस्तान द्वारा भारतीय सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने के प्रयासों को विफल करने के एक दिन बाद राज्य के समुद्र तट की सुरक्षा के लिए उठाए जा रहे कदमों के सवाल का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि पुलिस, नौसेना और कोस्ट गार्ड बल अलर्ट मोड पर हैं। नियमित अभ्यास किए जा रहे हैं और जो भी कदम उठाने की जरूरत है, उनका ध्यान रखा जा रहा है।

आंतरिक सुरक्षा पर जल्द होगी समीक्षा बैठक

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि आंतरिक सुरक्षा पर समीक्षा बैठक बाद में बुलाई जाएगी। हम अलर्ट मोड पर हैं। पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सशस्त्र बलों ने मंगलवार और बुधवार की रात को ‘ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) और पाकिस्तान में नौ आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए। पहलगाम हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी। भारत ने गुरुवार रात को जम्मू, पठानकोट, उधमपुर और कुछ अन्य स्थानों पर सैन्य ठिकानों पर मिसाइलों और ड्रोन से हमला करने की पाकिस्तानी सेना की कोशिश को नाकाम कर दिया था। लेकिन इसके बाद से हालात पूरी तरह से बदल गये है। पाकिस्तान ने भारत पर ड्रोन हमले की शुरुआत की तो भारत ने उसका करारा जवाब दिया है। शुक्रवार को भी यह सिलसिला जारी है। जिसको लेकर भारत सुरक्षा को लेकर कई अहम कदम उठा रहा है।

Delimitation Bill Live: परिसीमन बिल पर सियासी घमासान, राहुल बोले- PM और CEC ज्ञानेश ने वोट चोरी की

पूर्व CJI बीआर गवई ने जजों की नियुक्ति पर उठाए सवाल, राष्ट्रपति को लिखा पत्र एक समुदाय को प्राथमिकता मिल रही

एक पत्नी, दो पति और एक बेटी! हिमाचल की सुनीता की अनोखी शादी वायरल, बोलीं- दोनों से बराबर प्यार करती हूं

UP TOP-10 NEWS: 'काशी-तमिल संगमम' का भव्य शुभारंभ, परिसीमन बिल को लेकर छिड़ी रार, क्या हुआ दिनभर जानें इधर...

मुंबई: मध्य रेल के मेन-हार्बर लाइन पर रविवार को मेगा ब्लॉक, पनवेल-कलंबोली के लिए रात में होगा विशेष ब्लॉक