जयराम रमेश-नरेंद्र मोदी-मोहन भागवत-प्रियंका चतुर्वेदी (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
महाराष्ट्र

एक तीर, दो निशाने! भागवत के बयान पर घमासान, PM मोदी के रिटायरमेंट की चर्चा तेज

PM Narendra Modi Retirement: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख के बयान के बाद देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रिटायरमेंट की चर्चाएं तेज हो गई है। इस बयान पर विपक्ष ने अपनी प्रतिक्रिया स्पष्ट की है।

प्रिया जैस

Congress and Shiv Sena UBT remarks on Mohan Bhagwat: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत के एक बयान के बाद भारतीय जनता पार्टी और आरएसएस के बीच तनाव बढ़ने की खबरें तेजी से फैल रही है। उनके बयान के बाद ऐसा कहा जा रहा है कि संघ प्रमुख मोहन भागवत अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रिटायरमेंट लेने की याद दिला रहे है। इस बयान के बाद सभी की नजरें प्रधानमंत्री पर टिकी हुई है।

इस बयान शिवसेना यूबीटी सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। इस बयान के बाद सियासी गलियारे में हलचल मच गई है। शिवसेना यूबीटी सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के '75 साल के संन्यास' वाले बयान पर क्या कहा: "आरएसएस और भाजपा के बीच मतभेदों पर चर्चा हुई थी। अब, उनकी टिप्पणी से यह स्पष्ट है।"

मार्गदर्शक मंडली की दिलाई याद

उन्होंने नाम लिए बिना पीएम मोदी के बारे में कहा, "मैं यह नहीं बताना चाहूंगी कि यह टिप्पणी किसके लिए की गई थी, लेकिन सभी जानते हैं कि सितंबर में कौन 75 साल का हो रहा है। सभी को याद है कि 2014 में इस बात की घोषणा की गई थी, जो भी 75 साल का होगा उसे मार्गदर्शक मंडली में डाला जाएगा। जिसमें आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी थे। तो इसलिए शायद मोहन भागवत उन्हें याद दिला रहे हो कि हमने एक अच्छी पहल की शुरुआत की थी। इसे जनता ने सराहा भी था, तो इसका पालन करना जरूरी होगा।"

मार्गदर्शक मंडली के अस्तित्व पर प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, "मैं कहना चाहूंगी कि यह दो परिवारों के बीच का मामला है और हमें इसमें मध्यस्थता करने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। मुझे उम्मीद है कि वे आपस में तय करेंगे कि मार्गदर्शक मंडली होनी चाहिए या नहीं और 11 साल बाद प्रधानमंत्री मोदी इसे वापस ले रहे हैं या फिर इसे लागू कर रहे हैं।"

जयराम रमेश ने किया एक्स पर किया पोस्ट

इसी क्रम में कांग्रेस के प्रवक्ता जयराम रमेश ने भी मोहन भागवत के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। जयराम रमेश ने ट्वीट कर लिखा, "बेचारे अवार्ड-जीवी प्रधानमंत्री! कैसी घर वापसी है ये- लौटते ही सरसंघचालक के द्वारा याद दिला दिया गया कि 17 सितंबर 2025 को वे 75 साल के हो जाएंगे। लेकिन प्रधानमंत्री सरसंघचालक से भी कह सकते हैं कि -वे भी तो 11 सितंबर 2025 को 75 के हो जाएंगे! एक तीर, दो निशाने!"

https://twitter.com/Jairam_Ramesh/status/1943516674168164830

जयराम रमेश अपने बयान से एक साथ दो निशाने लगा रहे है। उन्होंने संघ के प्रमुख की भूमिका निभा रहे मोहन भागवत को भी यह याद दिला दिया है कि वे भी अब 11 सितंबर को 75 साल के होने जा रहे है।

आपको बताते चलें, कि बीते दिन आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने नागपुर में कार्यक्रम के दौरान कहा था कि जिसकी उम्र 75 साल की हो जाती है, उन्हें रूक जाना चाहिए और दूसरों को काम करने का मौका देना चाहिए। उनके इस बयान के बाद शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत ने इस बयान को प्रधानमंत्री मोदी से जोड़ दिया था।

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit 2026 LIVE: डिनर में शामिल होने पहुंचे BRICS लीडर्स, कई राज्यों के CM-केन्द्रीय मंत्री भी मौजूद

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान

Hindi Diwas 2026: बैंक, मोबाइल, पुलिस और टिकट...ऐसे 50 शब्द जो हिंदी-अंग्रेजी दोनों भाषाओं में हैं एक जैसे