Temple Accident (सोर्सः सोशल मीडिया) 
परभणी

प्रसाद ले रहे थे भक्त...अचानक भरभराकर गिरा मंदिर का छज्जा, महाराष्ट्र के परभणी हादसे का खौफनाक VIDEO आया सामने

Temple Mandap Collapse: परभणी जिले यशवाड़ी हनुमान मंदिर में बड़ा हादसा हो गया। कीर्तन कार्यक्रम के दौरान निर्माणाधीन सभामंडप का छज्जा गिरने से 5 लोगों की मौत और 40 से अधिक लोग घायल हुए है।

आंचल लोखंडे

Parbhani Temple Accident: परभणी जिले के मानवत तालुका में आज, शनिवार को एक भयानक हादसा हुआ। प्रसिद्ध हनुमान मंदिर का निर्माणाधीन मंदिर का छज्जा अचानक गिर गया। घटना में अब तक 5 लोगों की मौत की खबर है तो वहीं मलबे के नीचे 30 से 40 लोग दबे होने की आशंका हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इस घटना में कम से कम 40 लोग घायल हुए हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन और बचाव दल के कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे। युद्ध स्तर पर बचाव अभियान चल रहा है। क्रेन की मदद से मलबा हटाने का काम किया जा रहा है। प्रशासन ने नागरिकों से भीड़ इकट्ठा ना करने की अपील की है।

कीर्तन के लिए जमा हुए थे लोग

शनिवार को श्रीक्षेत्र यशवाड़ी में एक धार्मिक कार्यक्रम और कीर्तन का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम के लिए आस-पास और बाहर के गांवों से बड़ी संख्या में भक्त आए थे। मंडप में जब बहुत भीड़ थी, तभी छत अचानक से गिर गई, जिससे हादसा की तीव्रता बढ़ गई। अचानक हुई इस घटना से भक्तों में डर का माहौल बन गया है और कई परिवारों में दुख का पहाड गिर पडा है।

जिलाधिकारी मौके पर पहुंचे, रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लिया

यशवाड़ी में मंदिर हादसे की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी संजय सिंह चव्हाण मौके पर पहुंचे। उन्होंने हादसे की जगह का मुआयना किया और चल रहे रेस्क्यू और रिलीफ ऑपरेशन का जायजा लिया। उन्होंने प्रशासन, हेल्थ डिपार्टमेंट और इमरजेंसी सर्विस के संबंधित अधिकारियों को घायलों को तुरंत इलाज देने के निर्देश भी दिए।

मुख्यमंत्री ने किया शोक व्यक्त

घटना पर शोक जताते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि 'परभणी ज़िले के यशवाड़ी में एक दुखद घटना में, हनुमान मंदिर की निर्माणाधीन छत का एक हिस्सा गिर गया, जिससे कुछ श्रद्धालुओं की मौत हो गई। मैं उनके प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। हम उनके परिवारों के दुख में शामिल हैं। इस घटना में घायल लोगों का इलाज चल रहा है। स्थानीय प्रशासन के अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं और तेज़ी से राहत और बचाव कार्य भी किए जा रहे हैं।'

आज की ताजा खबर 15 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

छात्रों की भावनाएं महत्वपूर्ण...CJI की फटकार के बाद बैकफुट पर BCI अध्यक्ष मनन मिश्रा, लॉ छात्रों से मांगी माफी

तिरंगा फहराने पहुंचीं TMC नेता उपासना चौधरी पर फेंके अंडे, BJP-ABVP पर हमले का आरोप; मचा सियासी बवाल

नक्सलियों के गढ़ में पहली बार लहराया तिरंगा, अबूझमाड़ के नौ गांवों ने मनाया आजादी का जश्न

Jharkhand Protest: छात्रों ने 20 अगस्त को CM आवास घेरने का किया ऐलान, मांगा CM सोरेन का इस्तीफा