दोपहिया वाहन में लगी आग (सौ. सोशल मीडिया ) 
पालघर

Vasai में मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर आग की घटनाएं बढ़ीं, एक हफ्ते में 3 हादसे

Palghar News: वसई के मुंबई-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर वाहन आग की घटनाएं बढ़ रही हैं। एक हफ्ते में 3 मामलों में कार, दोपहिया और टेंपो जलकर राख हो गए।

अपूर्वा नायक

Fire Accident In Vasai: मुंबई-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर एक के बाद एक आग की घटनाएं सामने आ रही हैं। शुक्रवार शाम को सातिवली ब्रिज पर एक कार और दोपहिया वाहन में टक्कर हो गई, जिससे उसमें भीषण आग लग गई।

इस आग में दोनों गाड़ियां जलकर राख हो गई। मुंबई-अहमदाबाद नेशनल हाईवे वसई के पूर्वी क्षेत्र से होकर गुजरता है। यह मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई और गुजरात जैसे दूसरे राज्यों को जोड़ने वाला एक जरूरी मार्ग है, इसलिए इस हाईवे पर बड़ी संख्या में हल्के और भारी वाहनों का आना-जाना होता है।

हाल के दिनों में पुरानी गाड़ियों और ट्रैफिक नियमों को तोड़कर चलाई जा रही गाड़ियों की वजह से गाड़ियों की दुर्घटनाएं बढ़ी हैं। अब, गाड़ियों में आग लगने की घटनाओं में भी वृद्धि हुई है। एक ही हफ्ते में गाड़ियों में आग लगने की लगातार तीन घटनाएं हुई हैं, जिसमें दो भारी गाड़ियां, एक दोपहिया वाहन और एक कार जलकर राख हो गए हैं।

महामार्ग पर आग लगने की घटना बढ़ी

इस हाईवे पर सातिवली में ब्रिज पर एक इनोवा कार ने एक दो पहिया वाहन को टक्कर मार दी। इस टक्कर के बाद दोनों गाड़ियों में अचानक आग लग गई, जिससे भारी हंगामा हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची वसई विरार मनपा के फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी होगी 22 दिसंबर, 2025 सोमवार दोपहर हाईवे पर एक और चलती गाड़ी में आग लग गई। दूसरी घटना में, विरार खानिवडे टोल प्लाजा से कुछ दूरी पर सातिवली में एक टेंपो में आग लग गई।

Chhath Puja 2026 Live Updates: आज अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया अर्घ्य, घाटों पर उमड़े श्रद्धालु

Kal Ka Mausam: 16 नवंबर को कहां होगी बारिश और कहां छाएगा कोहरा? IMD ने जारी किया अलर्ट

PM मोदी ने याद किए महाराष्ट्र के तीन आदिवासी वीर, जानिए राघोजी भांगरे, भागोजी नाईक और बाबूराव शेडमाके की कहानी

हिल काउंसिल चुनाव का विरोध पड़ा भारी? सोनम वांगचुक 60 दिनों के लिए हाउस अरेस्ट, जाने क्या है पूरा मामला

श्रीगंगानगर ब्लास्ट: प्यार और पैसों के जाल में फंसाकर ISI ने रची रेलवे ट्रैक उड़ाने की साजिश, दो गिरफ्तार