जिलाधिकारी डॉ. श्रीकृष्ण पांचाल एवं सिविल सर्जन डॉ. कैलाश पवार (फोटो नवभारत)
पालघर

एड्स नियंत्रण अभियान में ठाणे और पालघर ने मारी बाजी, 1 दिसंबर को दिल्ली में होगा सम्मान

Thane Palghar HIV AIDS Control: एचआईवी नियंत्रण अभियान में ठाणे और पालघर ने 95-95-95 के निर्धारित लक्ष्य हासिल कर 'सुरक्षित' श्रेणी में जगह बनाई है। दोनों जिलों को राष्ट्रीय सम्मान मिलेगा।

सूर्यप्रकाश मिश्र, आलोक उमाकृष्ण

Highlights

  • नवंबर 2026 के अंत तक ठाणे ने 97:95:98 और पालघर ने 97:95:97 प्रतिशत उपलब्धि दर्ज की।

  • 1 दिसंबर को नई दिल्ली के डॉ. आंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में सम्मान समारोह होगा।

  • अगले चरण में मां से बच्चे में HIV संक्रमण का प्रसार शून्य करने का लक्ष्य रखा गया है।

  • स्वास्थ्य विभाग, ICTC, ART केंद्रों और जागरूकता अभियानों ने सफलता में योगदान दिया।

HIV AIDS Control Targets National Recognition: महाराष्ट्र के ठाणे और पालघर जिलों ने एचआईवी एड्स नियंत्रण की दिशा में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन और महाराष्ट्र राज्य एड्स नियंत्रण सोसायटी के मार्गदर्शन में संचालित 'मोबिलाइजेशन फॉर एड्स सुरक्षा' (MAS) अभियान के तहत दोनों जिलों ने निर्धारित लक्ष्य हासिल कर 'सुरक्षित' श्रेणी में प्रवेश किया है। नवंबर 2026 के अंत तक ठाणे ने 97:95:98 प्रतिशत और पालघर ने 97:95:97 प्रतिशत की उपलब्धि दर्ज की है।

डॉ. पांचाल एवं डॉ. कैलास पवार का सम्मान

इस उपलब्धि के लिए 1 दिसंबर को विश्व एड्स दिवस के अवसर पर नई दिल्ली स्थित डॉ. आंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में ठाणे के जिलाधिकारी डॉ. श्रीकृष्ण पांचाळ, पालघर की जिलाधिकारी इंदुराणी जाखड और जिला शल्य चिकित्सक डॉ. कैलास पवार को सम्मानित किया जाएगा।

तीनों 95 के लक्ष्य पर शानदार प्रदर्शन

HIV नियंत्रण अभियान में पहले 95 का लक्ष्य संक्रमित व्यक्तियों की पहचान और उन्हें उनकी HIV स्थिति की जानकारी देना है। ठाणे में अनुमानित 35,902 संक्रमित व्यक्तियों में से 34,856 लोगों को अपनी स्थिति की जानकारी है। इस प्रकार 97 प्रतिशत लक्ष्य हासिल हुआ है। वहीं पालघर में अनुमानित 6,078 संक्रमितों में से 5,891 लोगों की पहचान हो चुकी है और जिला 97 प्रतिशत उपलब्धि पर पहुंचा है।

दूसरे 95 का लक्ष्य HIV संक्रमितों को नियमित एंटीरेट्रोवायरल थेरेपी (ART) उपचार से जोड़ना है। ठाणे में 34,856 निदान किए गए लोगों में से 33,092 लोग नियमित उपचार पर हैं, जबकि पालघर में 5,891 में से 5,611 लोग ART उपचार ले रहे हैं। दोनों जिलों ने इस लक्ष्य में 95 प्रतिशत उपलब्धि दर्ज की है।

तीसरे 95 का संबंध उपचाररत मरीजों में वायरल लोड नियंत्रित रखने से है। ठाणे में 23,889 ART लाभार्थियों में से 23,363 का वायरल लोड नियंत्रित है, जबकि पालघर शहर में 4,276 में से 4,149 लोगों ने यह लक्ष्य हासिल किया है। इस प्रकार ठाणे ने 98 और पालघर ने 97 प्रतिशत उपलब्धि दर्ज की।

सामूहिक प्रयासों से मिली सफलता

ठाणे जिले के जिलाधिकारी डॉ. श्रीकृष्ण पांचाल के मार्गदर्शन, जिला शल्य चिकित्सक डॉ. कैलास पवार के नेतृत्व और जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गंगाधर परगे के सहयोग से अभियान को गति मिली। मनपा के स्वास्थ्य अधिकारियों, जिला एड्स रोकथाम एवं नियंत्रण कक्ष (DAPCU), ICTC, ART, CSC, DSRC और TI परियोजनाओं के कर्मचारियों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इंडेक्स टेस्टिंग, विशेष स्वास्थ्य शिविर, निजी डॉक्टरों की भागीदारी, जनजागरूकता अभियान, नए मरीजों को तत्काल ART उपचार से जोड़ने और उपचार बीच में छोड़ने वाले लाभार्थियों का नियमित फॉलोअप इस सफलता के प्रमुख आधार रहे।

सुरक्षित से सुरक्षित+ की ओर लक्ष्य

डॉ. कैलास पवार के अनुसार, दूसरे राज्यों और जिलों से जुड़े संक्रमित व्यक्तियों तक पहुंचना और उन्हें लगातार स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ना बड़ी चुनौती है। इसके बावजूद शेष लाभार्थियों तक पहुंचने के प्रयास जारी रहेंगे। अगला लक्ष्य मां से बच्चे में HIV संक्रमण के प्रसार को शून्य तक लाकर दोनों जिलों को 'सुरक्षित+' श्रेणी में पहुंचाना है।

जिला कार्यक्रम अधिकारी रतन गाढवे ने कहा कि यह सम्मान केवल अधिकारियों का नहीं, बल्कि स्वास्थ्य विभाग के प्रत्येक कर्मचारी और अभियान से जुड़े सभी सहयोगियों के सामूहिक परिश्रम का परिणाम है। अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना ही अभियान का मुख्य उद्देश्य है।

India Bloc Sharad Pawar Meeting in Mumbai LIVE: स्टालिन के बाद शरद पवार को मनाने पहुंचेंगे राहुल गांधी

Delimitation Bill Live: स्टालिन से मिले राहुल गांधी, मोदी सरकार का साथ नहीं छोड़ेगी DMK

15 दिसंबर के बाद NDA में होंगे शरद पवार! शिंदे गुट के नेता बच्चू कडू का बड़ा दावा

स्टालिन से मिले इंडिया ब्लॉक के नेता, मोदी सरकार का साथ नहीं छोड़ेगी DMK; राहुल बोले परिसीमन तमिलनाडु के खिलाफ

शरद पवार की राष्ट्रवादी पर भाजपा की नजर? महाजन बोले- राजनीति में कुछ भी असंभव नहीं