पालघर रेल परियोजना (सोर्सः सोशल मीडिया)
पालघर

पालघर रेल परियोजना को मिली रफ्तार, वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के लिए जमीन अधिग्रहण पर अंतिम मुहर

Palghar Rail Project: पालघर में वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर परियोजना को बड़ी प्रशासनिक मंजूरी मिली है। रेल मंत्रालय ने कर्दल गांव की 0.1365 हेक्टेयर निजी जमीन के अधिग्रहण की अधिसूचना जारी की हैं।

आंचल लोखंडे

Highlights:

  • पालघर में वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर परियोजना के लिए केंद्र सरकार ने कर्दल गांव की निजी जमीन के अधिग्रहण पर अंतिम मुहर लगा दी है।

  • पालघर तहसील के कर्दल गांव में सर्वे नंबर 10/1 और 10/2 की कुल 0.1365 हेक्टेयर निजी एवं गैर-कृषि भूमि अधिग्रहित की जा रही है।

  • निर्धारित समय सीमा में भूमि अधिग्रहण को लेकर कोई आपत्ति नहीं मिलने के बाद रेल मंत्रालय ने रेल अधिनियम 1989 की धारा 20E के तहत अंतिम घोषणा जारी की है।

Palghar Land Acquisition: पालघर रेल परियोजना को प्रशासनिक रफ्तार मिल गई है, जिससे वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के निर्माण का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है। इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट के लिए केंद्र सरकार अब पालघर तहसील के कर्दल गांव की निजी जमीन का अधिग्रहण करेगी। तय प्रक्रिया के दौरान संबंधित भूमि मालिकों या आम नागरिकों की ओर से कोई भी आपत्ति न मिलने के बाद रेल मंत्रालय ने इस पर अपनी अंतिम मुहर लगा दी है।

मंत्रालय की ओर से जारी इस ताजा अधिसूचना से माल ढुलाई गलियारे के काम में तेजी आने की उम्मीद है। रेल मंत्रालय ने 9 मई 2025 को पहली अधिसूचना जारी कर इस भूमि के अधिग्रहण का इरादा जाहिर किया था, जिसे 14 मई 2025 को भारत के राजपत्र में प्रकाशित किया गया।

पालघर रेल परियोजना को मिली रफ्तार

निर्धारित अवधि के दौरान सक्षम अधिकारी को कोई आपति न मिलने पर उन्होंने अपनी रिपोर्ट केंद्र सरकार को सौंप दी, जिसके आधार पर रेल अधिनियम 1989 की धारा 20 ई के तहत अंतिम घोषणा कर दी गई है।

राजपत्र के अनुसार पालघर जिले के कर्दल गांव में सर्वे नंबर दस बटा एक और दस बटा दो की 0.1365 हेक्टेयर निजी और गैर-कृषि भूमि अधिग्रहित की जा रही है। यह अधिसूचना जारी होते ही संबंधित भूखंड सभी कानूनी भार से मुक्त होकर केंद्र सरकार के स्वामित्व में आ गया है।

परियोजना से होंगे फायदे

यह भूमि पालघर जिले में प्रस्तावित वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर और उससे जुड़ी संरचनाओं के निर्माण के लिए ली जा रही है। वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के निर्माण से मालगाड़ियों के लिए एक अलग और समर्पित रेल मार्ग तैयार होगा, जिससे माल ढुलाई की रफ्तार कई गुना बढ़ जाएगी।

यात्री ट्रेनों के ट्रैक पर कम होगा दबाव

इस कॉरिडोर से मौजूदा यात्री ट्रेनों के ट्रैक पर पड़ने वाला भारी दबाव कम होगा और लोकल व लंबी दूरी की यात्री गाड़ियां समय पर चल सकेंगी। साथ ही उद्योगों और बंदरगाहों तक सामान की आवाजाही तेज होने से व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। इतना ही नहीं पालघर सहित पूरे क्षेत्र के आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी।

Chhath Puja LIVE: आस्था की डुबकी, भक्ति का उजास... उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ संपन्न हुआ छठ महापर्व

कौरवों जैसी बिखराव की राह पर चला देश तो कमजोर होगा, मोहन भागवत ने फूट डालो और राज करो की नीति पर किया आगाह

Chhath Puja 2026: छठ के समापन पर PM नरेंद्र मोदी ने दी शुभकामनाएं, छठी मैया से की ये खास प्रार्थना

नितिन नबीन ने परिवार के साथ मनाई छठ पूजा, पत्नी दीपमाला के साथ उगते सूर्य को दिया अर्घ्य; देखें VIDEO

दिसंबर के पहले सप्ताह में शुरू हो सकता है संसद का शीतकालीन सत्र, परिसीमन बिल पास कराने की तैयारी!