पालघर (फोटो-सोशल मीडिया) 
पालघर

शिवसेना नेता अशोक ढोडी की हत्या में एक और आरोपी गिरफ्तार, पुलिस को दो अन्य की तलाश

शिवसेना नेता अशोक ढोडी हत्या मामले में पुलिस ने पांच महीने बाद एक और आरोपी मनोज राजपूत को ठाणे से गिरफ्तार किया। अब तक सात गिरफ्तारियां हो चुकी हैं, जबकि दो आरोपी अभी भी फरार हैं।

उज्जवल सिन्हा

पालघर: शिवसेना नेता अशोक ढोडी के अपहरण और हत्या के सिलसिले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। महाराष्ट्र के पालघर जिले के शिवनेता नेता की हत्या पांच महीने पहले कर दी गई थी। वो 19 जनवरी को लापता हो गए थे और उनका शव कुछ दिन बाद मिला था।

अब पांच महीने बाद पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक ने इसकी जानकारी दी है। जिला पुलिस अधीक्षक यतीश देशमुख ने बताया कि जनवरी में हुए इस अपराध के लिए पुलिस ने अब तक अशोक के भाई अविनाश ढोडी सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो और आरोपी अब भी फरार हैं। उन्होंने बताया कि ठाणे जिले के शाहपुर से मनोज भवरसिंह राजपूत (34) को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया।

19 जनवरी को हुए थे लापता

शिवसेना शिंदे गुट के नेता अशोक धोडी (52) 19 जनवरी को लापता हो गए थे। लापता होने के कुछ दिनों बाद ही उनका शव मिला था। यतीश देशमुख ने बताया कि कुछ दिनों से अविनाश धोडी अपने भाई अशोक धोड़ी से नाराज थे। उनके भाई अशोक धोडी ने वेवजी ग्राम पंचायत में एक आवेदन देकर उसके घर का पट्टा रद्द करवा दिया था। इसके कारण अविनाश को घर खाली करना पड़ा था।

ऐसे दिया वारदात को अंजाम

उन्होंने आगे बताया, “19 जनवरी को जब अशोक धोडी दहानू से अपने घर जा रहे थे, तो आरोपी और उसके साथियों ने वेवजी घाट पर उसकी कार रोकी और उसका अपहरण कर लिया।” अधिकारी ने ये भी बताया कि आरोपियों ने बाद में अशोक धोडी की हत्या कर दी थी और उनके शव को कार में डालकर गुजरात के सरीगाम वाडिया पाड़ा में पानी से भरी एक खदान में धकेल दिया था। (भाषा इनपुट के साथ)

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला