प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया) 
पालघर

पालघर ड्रग्स रैकेट का लखनऊ में भंडाफोड़, पब-पार्टियों में ब्राउन शुगर सप्लाई करने वाले 2 तस्कर गिरफ्तार

Palghar Drug Smuggling: महाराष्ट्र के पालघर में ड्रग्स सप्लाई करने वाले दो बड़े तस्कर लखनऊ से धरे गए। ये आरोपी केमिकल से ब्राउन शुगर बनाकर रईसों की पार्टियों में ऊंचे दामों पर बेचते थे।

आकाश मसने

Brown Sugar Smuggling Case: उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने महाराष्ट्र के पालघर जिले में सक्रिय एक बड़े ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़ करते हुए दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों आरोपी पिछले काफी समय से पुलिस की आंखों में धूल झोंक रहे थे। सोमवार को लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन के पास एक टेम्पो स्टैंड से इन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया।

केमिकल से बनाते थे 'मौत का सामान'

पकड़े गए आरोपियों की पहचान हरदोई निवासी भावेश चौहान उर्फ लालू और नालासोपारा के शोएब अशरफ पठान उर्फ बाटला के रूप में हुई है। पूछताछ में जो खुलासे हुए हैं, वे चौंकाने वाले हैं। आरोपियों ने कबूल किया कि वे पिछले 4-5 वर्षों से अंतरराज्यीय ड्रग्स तस्करी में शामिल थे। वे बाजार में आसानी से मिलने वाले रसायनों (Chemicals) का मिश्रण कर खुद 'ब्राउन शुगर' तैयार करते थे।

पब और प्राइवेट पार्टियों में थी तगड़ी डिमांड

यह गिरोह मुख्य रूप से मुंबई के उपनगरीय इलाकों, पालघर, वसई-विरार और मीरा-भाईंदर के आलीशान होटलों, पबों और निजी पार्टियों में नशीले पदार्थों की सप्लाई करता था। आरोपी भावेश चौहान के खिलाफ वसई-विरार क्षेत्र के विभिन्न पुलिस स्टेशनों में पहले से ही कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

नेपाल भागने की फिराक में थे तस्कर

फरवरी महीने में वसई-विरार इलाके में पुलिस ने नशीले पदार्थों की एक बड़ी खेप बरामद की थी, जिसके बाद से ही ये दोनों वांछित थे। पुलिस की छापेमारी और गिरफ्तारी के डर से आरोपी लखनऊ के रास्ते नेपाल भागने की योजना बना रहे थे, लेकिन एसटीएफ की मुस्तैदी ने उनकी साजिश नाकाम कर दी। फिलहाल नायगांव पुलिस (पालघर) को इस गिरफ्तारी की सूचना दे दी गई है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

नेपाल जैसी स्थिति पैदा करने की साजिश... CJP प्रदर्शन पर बोलीं इन्फ्लुएंसर रिया खानोलकर

दिल्ली-NCR में फिर कांपी धरती! भूकंप के झटके महसूस होते ही लोगों में मचा हड़कंप

INDIA Alliance Protest: राहुल-प्रियंका को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, कांग्रेस बोली सब याद रखा जाएगा

दो घंटे की हिरासत के बाद छूटे राहुल और प्रियंका गांधी, आकाशवाणी परिसर से हुई थी गिरफ्तारी

पंजाब CM ऑफिस पर CBI की छापेमारी, भगवंत मान बोले- BJP ने शुरू कर दी चुनावी खेल