नितेश राणे (सोर्सः सोशल मीडिया) 
पालघर

Nitesh Rane का बड़ा फैसला: वसई में फिशरीज ट्रेनिंग सेंटर, रो-रो सेवा का भी प्रस्ताव

Nitesh Rane Statement: मत्स्य पालन को आधुनिक बनाने के लिए राज्य सरकार प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करेगी। इससे युवाओं को रोजगार मिलेगा, वहीं ट्रैफिक कम करने के लिए रो-रो सेवा का प्रस्ताव भी सामने आया है।

अपूर्वा नायक

Nitesh Rane On Vasai Development Program: वसई के मत्स्य पालन उद्योग को आधुनिक बनाने और स्थानीय युवाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है।

मत्स्य पालन और बंदरगाह मंत्री Nitesh Rane ने मंत्रालय में आयोजित एक उच्च स्तरीय बैठक में वसई में एक अत्याधुनिक मत्स्य प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने राजस्व विभाग को जल्द से जल्द उपयुक्त स्थान की पहचान कर उसका प्रस्ताव भेजने को कहा है। इस केंद्र का मुख्य उद्देश्य युवाओं को पारंपरिक मछली पालन से आगे बढ़ाकर आधुनिक तकनीक से जोड़ना है।

आधुनिक तकनीकों पर होगा फोकस

प्रशिक्षण केंद्र में निम्नलिखित विषयों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, जिसमें हैचरी प्रबंधन, पिंजरा पालन और सजावटी मत्स्य पालन। मछली संरक्षण, पैकेजिंग, मूल्यवर्धन और रेडी-टू-इंट उत्पादों का निर्माण। कोल्ड चेन प्रबंधन और समुद्री सुरक्षा के साथ आपदा प्रबंधन।

वसई अपने पारंपरिक मत्स्य पालन के लिए जाना जाता है। इस प्रशिक्षण केंद्र के माध्यम से हम स्थानीय युवाओं और महिलाओं को कौशल आधारित रोजगार देना चाहते हैं, जिससे क्षेत्र की पूरी अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

स्नेहा दबे पंडित, विधायक

रो-रो सेवा से कम होगा ट्रैफिक का बोझ

बैठक में मौजूद विधायक स्नेहा दुबे पंडित ने वसई क्षेत्र के विकास के लिए एक और महत्वपूर्ण मांग रखी। मुंबई के बोरीवली और विरार के बीच बढ़ते ट्रैफिक जाम को देखते हुए, उन्होंने नायगांव (जुचंद्र) और घोड़बंदर के बीच रो-रो सेवा शुरू करने का प्रस्ताव दिया। इस सेवा के शुरू होने से न केवल यातायात सुगम होगा, बल्कि समय की भी बड़ी बचत होगी। इससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

5 राज्यों के चुनाव में BJP को ₹1,473 करोड़ का चंदा, कांग्रेस से 7 गुना ज्यादा; जानें कहां कितना किया खर्च

गांधीनगर में बड़ा हादसा, स्लैब गिरने से मचा हड़कंप, मलबे में दबे 10 लोग; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Chidambaram vs PM Modi: दिमागी नक्सल कहे जाने पर चिदंबरम ने क्यों जताई खुशी? नाराज फूफा पर भी किया पलटवार

रांची में बड़ा हादसा, भरभराकर गिरी जर्जर पानी टंकी, मलबे में दबे कई मजदूर; एक की मौत

INDIA गठबंधन की तरह विजय ने बनाया सेक्युलर सोशल जस्टिस विक्ट्री अलायंस, TVK समेत 4 पार्टियां हुईं शामिल