नालासोपारा म्युनिसिपल थिएटर (सौ. सोशल मीडिया ) 
पालघर

5 साल से अधूरा नालासोपारा नाट्यगृह, अतिरिक्त फंड मंजूर; अब काम तेज करने की मांग

Nalasopara East के मजीठिया में बन रहे मनपा नाट्यगृह को पूरा करने के लिए अतिरिक्त फंड मंजूर किया गया है। साउंड सिस्टम, एसी और सुरक्षा सुविधाएं जोड़ी जाएंगी, जिससे कुल लागत 6 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।

अपूर्वा नायक

Nalasopara Municipal Theatre Project Update: वसई तालुका के नालासोपारा पूर्व स्थित मजीठिया क्षेत्र में बन रहे मनपा नाट्यगृह का निर्माण कार्य पिछले कई वर्षों से अधूरा पड़ा है।

सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए प्रसिद्ध वसई में नगर निगम का अपना नाट्यगृह न होने से कलाकारों और आयोजकों को निजी हॉल पर निर्भर रहना पड़ता है। प्रशासन की धीमी गति के कारण यह परियोजना करीब पांच साल से लंबित है।

अतिरिक्त फंड से बढ़ी परियोजना की लागत

नाट्यगृह के अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए वसई विरार मनपा ने हाल ही में 2 करोड़ 43 लाख 55 हजार रुपये के अतिरिक्त बजट को प्रशासकीय और वित्तीय मंजूरी दी है। इसमें साउंड सिस्टम, सेंट्रल एसी, आग बुझाने की व्यवस्था और थिएटर इंटीरियर डिजाइन जैसे जरूरी कार्य शामिल हैं। इससे परियोजना की कुल लागत अब लगभग 6 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।

बिजली और निर्माण कार्य पर खर्च का बंटवारा

मंजूर अतिरिक्त निधि में से 1 करोड़ 57 लाख 57 हजार रुपये बिजली से जुड़े कार्यों के लिए तय किए गए हैं, जबकि 85 लाख 97 हजार रुपये निर्माण से जुड़े कार्यों पर खर्च किए जाएंगे। पहले चरण में परियोजना के लिए 3 करोड़ 69 लाख 93 हजार रुपये मंजूर किए गए थे, लेकिन आवश्यक सुविधाएं शामिल न होने के कारण काम अधूरा रह गया था।

स्थानीय लोगों की मांग-जल्द पूरा हो निर्माण

शहर में आधुनिक नाट्यगृह की कमी के कारण कई बड़े नाट्य संयोजक वसई में कार्यक्रम आयोजित नहीं करते, जिससे दर्शकों को मुंबई या ठाणे जाना पड़ता है। अतिरिक्त फंड मंजूर होने के बाद अब स्थानीय लोगों और कलाकारों ने निर्माण कार्य तेजी से पूरा करने की मांग की है। मनपा अधिकारियों के अनुसार वर्क ऑर्डर जारी कर दिए गए हैं और नियमित निरीक्षण के साथ जल्द नाट्यगृह का लोकार्पण करने की योजना है।

Asian Games में बेटियों का जलवा! किरण-पूवम्मा-प्राची-विथ्या ने रिले में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास

बाघ और उदयगिरि गुफाओं को मिला UNESCO का साथ, भारत के 5 नए धरोहर स्थल अस्थायी सूची में शामिल

अंग्रेजों से हमने वोट का अधिकार छीना था, आज BJP लोकतंत्र को खोखला कर दिया; CWC की बैठक में खरगे ने रखी 5 मांगे

अरुणाचल में भारत-म्यांमार सीमा पर उग्रवादी हमला, असम राइफल्स का 1 जवान शहीद, 4 अन्य घायल

युद्ध अभ्यास 2026 की सफलता के बाद नई दिल्ली में बड़ी बैठक! भारतीय सेना प्रमुख और अमेरिकी जनरल के बीच अहम चर्चा