नालासोपारा इम्पीरियल हाइट्स आग वसई विरार  फोटो सोर्स-X
पालघर

वसई-विरार की हाईराइज बिल्डिंग में भीषण आग, दो लोगों की मौत; क्रेन से 15 लोगों का रेस्क्यू

Nalasopara Fire News: नालासोपारा की इम्पीरियल हाइट्स इमारत में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। दमकलकर्मियों ने क्रेन की मदद से लोगों को सुरक्षित निकाला, हादसे में एक महिला की मौत हो गई।

रूपम सिंह

Highlights

  • नालासोपारा की इम्पीरियल हाइट्स इमारत में मंगलवार देर रात भीषण आग लगी।

  • रात 11:30 बजे सूचना मिलने के बाद दमकल और पुलिस ने बचाव अभियान शुरू किया।

  • क्रेन और ऊंची सीढ़ियों की मदद से 15 से 20 लोगों को सुरक्षित निकाला गया।

  • शुरुआती रिपोर्ट में 60 वर्ष से अधिक उम्र की एक महिला की मौत की जानकारी सामने आई।

Nalasopara Imperial Heights Fire Vasai Virar: महाराष्ट्र में मुंबई के पास नालासोपारा स्थित इम्पीरियल हाइट्स हाईराइज इमारत में मंगलवार देर रात भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। नालासोपारा-वसई लिंक रोड पर स्थित इस इमारत में आग के बाद कई लोग अंदर फंस गए।

उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने के लिए दमकल विभाग, पुलिस और प्रशासन की टीमों ने बड़े स्तर पर बचाव अभियान चलाया। घने धुएं के कारण कई लोगों की तबीयत बिगड़ने की जानकारी सामने आई है।

रात 11:30 बजे मिली आग की सूचना

वसई-विरार नगर निगम के आयुक्त पृथ्वीराज बी.पी. ने बताया कि आग लगने की सूचना रात करीब 11:30 बजे मिली। इसके बाद दमकलकर्मियों, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को तत्काल घटनास्थल पर भेजा गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, 15 से 20 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

क्रेन और ऊंची सीढ़ियों से रेस्क्यू

आग के दौरान कुछ लोग अपनी जान बचाने के लिए इमारत के बाहरी हिस्सों पर खड़े दिखाई दिए। उन्हें निकालने के लिए दमकलकर्मियों ने क्रेन और ऊंची सीढ़ियों की मदद ली। आग और धुएं के कारण बचाव अभियान चुनौतीपूर्ण बना रहा। प्रभावित लोगों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

महिला की मौत की शुरुआती जानकारी

नगर आयुक्त के अनुसार, शुरुआती रिपोर्ट में 60 वर्ष से अधिक उम्र की एक महिला की मौत की जानकारी सामने आई थी। हालांकि, मृतक की पहचान और हादसे में हुई कुल जनहानि की आधिकारिक पुष्टि के लिए विस्तृत जानकारी आवश्यक है। आग से हुए नुकसान का आकलन भी किया जा रहा था।

घटनास्थल पर अधिकारी और विधायक मौजूद

बचाव अभियान के दौरान पालघर जिले के वसई-विरार नगर निगम आयुक्त पृथ्वीराज बी.पी., अतिरिक्त आयुक्त संजय हेरवाडे और भाजपा विधायक स्नेहा पंडित घटनास्थल पर मौजूद रहे। पुलिस और आपातकालीन टीमें भी स्थिति पर नजर रखे हुए थीं।

आग लगने के कारणों की जांच जरूरी

आग लगने के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल प्राथमिकता इमारत में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने, प्रभावितों को उपचार उपलब्ध कराने और आग पर नियंत्रण पाने की थी।

सौरव दास-आशुतोष रांका को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, वकील ने पुलिस पर लगाए आरोप, अजिंक्य बोले- सरकार की तानाशाही

एल. मुरुगन ने पीएम मोदी को सौंपा इस्तीफा, दिल्ली से लेकर तमिलनाडु तक मची हलचल, मंत्रिमंडल फेरबदल की चर्चा तेज

SIR पर सियासी संग्राम, राहुल के आरोपों का अमित शाह ने दिया जवाब, कहा- 2029 में करारी हार के लिए रहें तैयार

Weather Today: जम्मू-कश्मीर में गिरेंगे ओले, हिमाचल से राजस्थान तक भारी बारिश, तमिलनाडु में येलो अलर्ट जारी

सौरव दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे आज सुबह कोर्ट में होंगे पेश, तिहाड़ भेजे जाने की संभावना