नालासोपारा बिल्डिंग (सौ. सोशल मीडिया ) 
पालघर

Nalasopara में जर्जर इमारत तोड़ते समय चौथा फ्लोर झुका, इलाके में दहशत

Maharashtra: नालासोपारा पूर्व के बजरंग नगर में जर्जर इमारत को तोड़ते समय चौथा फ्लोर अचानक झुक गया। हादसे में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन घटना से इलाके में दहशत और बिजली संकट पैदा हो गया।

अपूर्वा नायक

Palghar News In Hindi: नालासोपारा पूर्व के बजरंग नगर परिसर में एक पुरानी और जर्जर इमारत को तोड़ने का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक इमारत का चौथा फ्लोर एक ओर झुक गया। यह दृश्य देखते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

मौके पर मौजूद थे 15 से 20 नागरिक

घटना के समय इमारत के आसपास करीब 15 से 20 नागरिक मौजूद थे। अचानक हुए इस घटनाक्रम से लोगों में घबराहट फैल गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई भी घायल नहीं हुआ और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

स्थानीय नागरिकों में भय का माहौल

हालांकि किसी को चोट नहीं आई, लेकिन अचानक इमारत के झुकने से स्थानीय नागरिकों में भय और असुरक्षा की भावना पैदा हो गई है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इमारत पूरी तरह गिर जाती, तो बड़ा हादसा हो सकता था।

दो घंटे से बिजली आपूर्ति बाधित

स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना के बाद पिछले दो घंटों से पूरे परिसर की बिजली आपूर्ति बाधित है। अंधेरे के कारण बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दैनिक जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है।

मनपा प्रशासन पर लापरवाही के आरोप

नागरिकों ने इस पूरे घटनाक्रम के लिए मनपा प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया है। लोगों का कहना है कि यदि इमारत गिराने से पहले सुरक्षा मानकों और सावधानियों का पालन किया जाता, तो ऐसी स्थिति उत्पन्न ही नहीं होती।

निष्पक्ष जांच की मांग

स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। साथ ही दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की भी मांग उठाई गई है। फिलहाल, प्रशासन ने एहतियात के तौर पर इमारत गिराने का काम अस्थायी रूप से रोक दिया है।

Delimitation Bill Live: परिसीमन बिल पर अब तक क्या हुआ? आज क्या होगा, संसद में कब आएगा नया बिल?

भारत में 50 साल बाद हो रहा परिसीमन; जानें अब तक कितनी बार हुआ डिलिमिटेशन, कब-कब बढ़ीं लोकसभा की सीटें

संसद विशेष सत्र 30 नवंबर: परिसीमन विधेयक पर क्या है मोदी सरकार की रणनीति?

परिसीमन विधेयक पर विपक्ष की प्रेस कॉन्फ्रेंस, खरगे ने डिलिमिटेशन को लोकतंत्र पर बड़ा खतरा बताया

पहले किया था इनकार, अब एयरलाइन सेक्टर में एंट्री की तैयारी, अडाणी ग्रुप ने सरकार से मांगी बड़ी मंजूरी