नालासोपारा CNG सप्लाई क्राइसिस (सौ. सोशल मीडिया ) 
पालघर

नालासोपारा में CNG संकट गहराया, गैस भरवाने के लिए 5 घंटे तक कतार में खड़े रहने को मजबूर चालक

Nalasopara CNG Shortage: नालासोपारा पूर्व में सीएनजी की भारी कमी से वाहन चालकों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। ऑटो रिक्शा चालकों व कमर्शियल वाहन मालिकों की आय पर सीधा असर पड़ रहा है।

अपूर्वा नायक

Nalasopara CNG Shortage Gujrat Gas Supply News: नालासोपारा पूर्व के धनीवबाग और आस-पास के इलाकों में सीएनजी की भारी किल्लत ने हाहाकार मचा दिया है।

गुजरात गैस कंपनी की ओर से सीएनजी की आपूर्ति बाधित होने के कारण ऑटो रिक्शा चालकों, निजी वाहन मालिकों को बेहद गंभीर संकट का सामना करना पड़ रहा है। हालात इस कदर बिगड़ चुके हैं कि सीएनजी भरवाने के लिए पंपों पर वाहनों की कई किलोमीटर लंबी कतारें देखी जा रही हैं।

घंटों का इंतजार, थम गई रोजी-रोटी की रफ्तार

क्षेत्र के सीएनजी पंपों के बाहर का नजारा बेहद डरावना है। सीएनजी पंपों के बाहर मुख्य सड़कों तक वाहनों की कतारें पहुंच चुकी हैं। वाहन चालकों को अपनी गाड़ी में गैस भरवाने के लिए कम से कम 4 से 5 घंटे तक का लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।

सीएनजी की इस तीव्र किल्लत के कारण स्थानीय यात्री परिवहन (पैसेंजर ट्रांसपोर्ट) पूरी तरह चरमरा गया है। सबसे ज्यादा मार रोजाना कमाने-खाने वाले ऑटो रिक्शा चालकों और कमर्शियल लाइट व्हीकल मालिकों पर पड़ी है, जिनकी रोजी-रोटी पर अब सीधे संकट मंडराने लगा है।

गुजरात गैस कंपनी की ओर से आपूर्ति में आई तकनीकी बाधा के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है। हम स्थिति पर नजर बनाए -हुए है। सीएनजी पंप संचालकों को आवश्यक निर्देश दिए जा रहे है ताकि जल्द से जल्द आपूर्ति को सुचारू और नियमित किया जा सके।

- भागवत सोनार (आपूर्ति अधिकारी)

भीषण गर्मी में फूटा चालकों का आक्रोश

  • एक तरफ मई-जून की रिकॉर्डतोड़ भीषण गर्मी और दूसरी तरफ घंटों कतार में खड़े रहने की मजबूरी ने चालकों के सम्र का बांध तोड़ दिया है। दिन का एक बड़ा और अहम हिस्सा सिर्फ गैस भरवाने की जद्दोजहद में बीत जाने के कारण चालकों की दिहाड़ी मारी जा रही है।
  • समय की इस भारी बर्बादी और आर्थिक नुकसान को लेकर स्थानीय चालकों में प्रशासन और गुजरात गैस कंपनी के खिलाफ भारी नाराजगी और आक्रोश देखा जा रहा है। इस तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पीड़ित वाहन चालकों ने स्थानीय प्रशासन और संबंधित गैस कंपनी से तुरंत ठोस कदम उठाने की गुहार लगाई है।

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी