नासिक

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी इस दिन इगतपुरी में 1830 करोड़ की परियोजना का लोकार्पण करेंगे

अमन दुबे

नासिक : राष्ट्रीय महामार्ग (National Highways) के 226 कि.मी. लंबे 1830 करोड़ के प्रकल्प (Project) का लोकर्पण (Inauguration) और कोनशिला आनावरण केंद्रिय सड़क यातायात और महामार्ग मंत्री नितीन गडकरी (Central Road Transport and Highways Minister Nitin Gadkari) के हाथों रविवार, 18 दिसंबर को दोपहर 3.30 बजे इगतपुरी (Igatpuri) में होगा। यह जानकारी केंद्रीय आरोग्य और परिवार कल्याण राज्यमंत्री डॉ. भारती पवार ने दी। 

इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए उन्होंने आगे कहा, जिले के गोंदे से प्रिंपीसदो फाटा राष्ट्रीय महामार्ग क्रमांक 3 के 20 कि.मी लंबे 866 करोड़ के 6 लेन, राष्ट्रीय महामार्ग क्रमांक 752 जी इस 37 कि.मी. लंबे सटाणा से मंगरूल खंडा का चौड़ीकरण और दर्जोन्नतीकरण के 439 करोड़ के कार्य, 10वा मैल जऊलके-दिंडोरी और आंबेबहुला राष्ट्रीय महामार्ग क्रमांक 3 यहां के 4.3 कि.मी. के 211 करोड़ रुपए के भूयारी और उड़ान पूल, राष्ट्रीय महामार्ग क्रमांक 160 अ खंबाले से ते पहिणे और शतगाव से अंबोली इस 30 कि.मी. लंबे 38 करोड़ के कार्य का मजबूतीकरण, गुरेवाडी फाटा से सिन्नर इस राष्ट्रीय महामार्ग क्रमांक 60 के 9 कि.मी. लंबे 14 करोड़ के खंड का मजबूतीकरण, राष्ट्रीय महामार्ग क्रमांक 160 अ मार्गा के 53.500 कि.मी. लंबे मार्ग के 11 करोड़ के सड़क सुरक्षा सुधार कार्य, राष्ट्रीय महामार्ग क्रमांक 3 पिंपलगाव-नासिक-गोंदे इस 51 कि.मी. लंबे मार्ग के 7.5 करोड़ कीमत के एलईडी पथदिप लगाने के कार्य के कोनशिला का आनावरण होगा। 

साथ ही नांदगाव से मनमाड इस राष्ट्रीय महामार्ग क्रमांक 753 जे इस 21 कि.मी लंबे 253 करोड़ रुपए के खंडा का चौडीकरण और दर्जोन्ननतीकरण के कार्य का लोकार्पण गार्डन व्ह्यू महिंद्रा प्रकल्प के पास, मुंबई-आग्रा महामार्ग, इगतपुरी में होगा। इस कार्यक्रम के नियोजन को लेकर केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. भारती पवार ने दूरदृष्यप्रणाली द्वारा जिला अधिकारी कार्यालय में बैठक ली, जिसमें जिला अधिकारी गंगाथरण डी., राष्ट्रीय महामार्ग प्राधिकरण के प्रकल्प संचालक बी. एस. सालुंके, डी. आर. पाटिल, लोकनिर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता उदय पालवे सहित संबंधित‍ विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Chhath Puja 2026 Live Updates: आज अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया अर्घ्य, घाटों पर उमड़े श्रद्धालु

पुणे के बाद अब नागपुर, नासिक और कोल्हापुर में भी चलेगी भारत टैक्सी! अमित शाह ने किया बड़ा ऐलान

जब लालू यादव ने राज ठाकरे को दी थी खुली चुनौती, क्या है मुंबई के शिवाजी पार्क में छठ करने वाली घटना? VIDEO

UNGA Death Penalty Vote: फांसी की सजा खत्म करने के प्रस्ताव पर भारत का विरोध, अमेरिका-चीन भी आए साथ

Kal Ka Mausam: 16 नवंबर को कहां होगी बारिश और कहां छाएगा कोहरा? IMD ने जारी किया अलर्ट