सीबीआई (सौ. सोशल मीडिया ) 
नासिक

SIT को दी गई धोत्रे हत्याकांड की जांच , पुलिस ने जताया निष्पक्ष जांच का भरोसा

30 अगस्त को नांदूरनाका में हमले में राहुल धोत्रे की मौत हो गई है। इस हत्याकांड की जांच की जवाबदारी अब एक विशेष जांच दल यानी एसआईटी को दी गई है। पुलिस ने इसकी निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है।

अपूर्वा नायक

Nashik News In Hindi: नांदूरनाका में हुए हमले में मारे गए राहुल धोत्रे का शनिवार 30 अगस्त को अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस हत्या की जांच अब एक विशेष जांच दल (SIT) को सौंपी गई है।

पुलिस कमिश्नर संदीप कर्णिक ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। पुलिस की निष्पक्ष जांच की गारंटी और SIT के गठन के बाद ही धोत्रे परिवार ने शव को स्वीकार किया, 22 अगस्त को पोला त्योहार के दिन नांदूरनाका में निमसे गुट ने धोत्रे गुट पर हमला किया था, जिसमें राहुल धोत्रे गंभीर - रूप से घायल हो गया था। शुक्रवार 29 अगस्त को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

इस घटना के बाद धोत्रे के परिवार और दोस्तों ने निमसे की गिरफ्तारी की मांग करते - हुए 22 घंटे तक शव लेने से इनकार कर दिया था। पुलिस कमिश्नर संदीप कर्णिक ने  शुक्रवार रात को SIT के गठन की घोषणा की। इसके बाद शनिवार सुबह पुलिस उपायुक्त मोनिका राऊत ने परिवार को निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। आश्वासन मिलने पर, परिवार ने शव स्वीकार किया और तनावपूर्ण माहौल के बीच नांदूर अमरधाम में अंतिम संस्कार किया गया।

ये भी पढ़ें :-

जांच में जुटीं 5 टीमें

इस मामले में पहले ही सात संदिग्धों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मुख्य आरोपी उद्धव निमसे अभी फरार है। पुलिस कमिश्नर मोनिका राऊत ने बताया कि निमसे और उसके फरार साथियों को गिरफ्तार करने के लिए शहर पुलिस की 5 टीमें लगाई गई है। एक टीम दूसरे राज्य में भी भेजी गई है। मामले की जांच अब अंबड डिवीजन के सहायक कमिश्नर शेखर देशमुख को सौप दी गई है। यह भी माना जा रहा है कि पुलिस कमिश्नरेट निमसे गुट पर एट्रोसिटी और मकोका लगाने पर भी विचार कर रही है। SIT इस बात की जांच करेगी कि राहुल पर हमला क्यों और कैसे हुआ। इसके अलावा, जांच में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और पुलिसकर्मियों की भी जांच की जाएगी। मृतक के भाई आकाश और अन्य गवाहों को पुलिस सुरक्षा दी जाएगी।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Alert: दिल्ली से आंध्र तक 19 राज्यों में अर्नब चक्रवात का असर, बारिश-तेज हवाओं और लैंडस्लाइड का अलर्ट

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान