गिरीश महाजन (pic credigt; social media) 
नासिक

Nashik में कुंभ से पहले विवाद, अतिक्रमण हटाने के दौरान प्राचीन मंदिर गिरा

Nashik Simhasta Kumbh तैयारी के दौरान नाशिक में तोड़फोड़ के वक्त प्राचीन दत्त मंदिर ध्वस्त हो गया है। आक्रोश मचाने के बाद मंत्री गिरीश महाजन ने मंदिर को पूर्व रूप में दोबारा बनाने का भरोसा दिया है।

अपूर्वा नायक

Nashik News In Hindi: आगामी सिंहस्थ कुंभमेले की तैयारियों का जायजा लेने के बाद कुंभमेला मंत्री गिरीश महाजन ने नाशिक में कड़ा रुख अपनाया है।

उन्होंने कहा कि 2015 के मुकाबले इस बार चार गुना अधिक भीड़ रहने का अनुमान है, इसलिए किसी भी तरह की जीवितहानि से बचने के लिए नाशिक और आंबकेश्वर शहरों को अतिक्रमणमुक्त किया जा रहा है।

मंदिर ध्वस्त

रामतीर्थ क्षेत्र में वखांतर गृह को तोड़ने के काम के दौरान गुरुवार (16 अक्टूबर) की रात उसके नीचे स्थित प्राचीन दत्त मंदिर पर मलबा गिर गया और मंदिर पूरी तरह से ध्वस्त हो गया। इस घटना से धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्रों में तीव्र आक्रोश फैल गया।

शुक्रवार की सुबह गंगा गोदावरी पुरोहित संघ के अध्यक्ष चंद्रशेखर पंचाक्षरी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौके पर जमा हो गए और उन्होंने धार्मिक भावनाओं का सम्मान न करने के लिए प्रशासन पर संताप व्यक्त करते हुए पाडकाम (तोड़ने का काम) रुकवा दिया।

नाशिक में चल रहा 'कानून का राज'

  • घटना की गंभीरता को देखते हुए कुंभमेला मंत्री गिरीश महाजन ने तुरंत मौके का दौरा किया, उन्होंने पुरोहितों को आश्वासन दिया कि मंदिर को जैसा था। वैसा ही दोबारा बनाया जाएगा। आक्रोश को देखते हुए, मंत्री महाजन और मनपा आयुक्त मनीषा खत्री ने आश्वासन दिया कि शनिवार से शेष पाडकाम जेसीबी और पोकलैंड जैसी माशीनों के बजाय मजदूरों द्वारा (मैन्युअल रूप से) किया जाएगा।
  • मंत्री महाजन ने शहर में अपराधियों के खिलाफ पुलिस द्वारा शुरू की गई कार्रवाई का समर्थन किया, उन्होंने स्पष्ट किया कि नाशिक में दादागिरी और गुंठामदों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा, "कोई किसी की जगह आगे बलपूर्वक नहीं हथियाएगा।

BRICS Summit 2026 LIVE: चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग कल आएंगे भारत, शाम 5.45 बजे PM मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक

Elephant Madhuri Return: वनतारा से कोल्हापुर लौटेगी माधुरी, वापसी से पहले किए गए खास इंतजाम

DUSU Election 2026: चुनावी रण में 6 महिलाएं, 4 पदों के लिए चुनाव; यूनिवर्सिटी प्रशासन की तैयारी पूरी

मोदी ने बताया BRICS की ताकत, पुतिन ने G7 पर साधा निशाना...बिजनेस फोरम में संबोधन की 10 बड़ी बातें

BRICS Business Forum की फैमिली फोटो में शामिल हुए PM मोदी, वैश्विक मंच पर दिखी एकजुटता