नासिक धर्मांतरण मामला निदा खान (सोर्स- सोशल मीडिया) 
नासिक

नासिक TCS कर्मचारी धर्मांतरण केस: SIT की बड़ी कार्रवाई, मुख्य संदिग्ध निदा खान के परिवार से 5 घंटे पूछताछ!

Nasik TCS Employee Case: नासिक टीसीएस महिला कर्मचारी मामले में एसआईटी ने मुख्य संदिग्ध निदा खान के परिवार से 5 घंटे पूछताछ की। जांच में एमआईएम पार्षद मतीन पटेल और राजनीतिक कड़ियां सामने आई हैं।

रूपम सिंह

Nasik TCS Employee Case SIT Investigation Nida Khan: बहुराष्ट्रीय कंपनी टीसीएस की एक महिला कर्मचारी के साथ अत्याचार और धर्मांतरण के दबाव से जुड़े चर्चित मामले में जांच का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। मामले की जांच कर रही विशेष जांच दल (एसआईटी) ने सोमवार को मुख्य संदिग्ध निदा खान के परिवार के सदस्यों से करीब पांच घंटे तक मैराथन पूछताछ की। इस कार्रवाई से मामले में संलिप्त अन्य मददगारों पर भी शिकंजा कसता जा रहा है।

एसआईटी ने देवलाली कैंप पुलिस स्टेशन में दर्ज इस गंभीर मामले में निदा खान की मां, मौसी और भाई को तलब किया था। करीब पांच घंटे तक चली गहन पूछताछ के दौरान एसआईटी ने निम्नलिखित बिंदुओं पर उनके बयान दर्ज किए निदा खान करीब 40 दिनों तक फरार रही थी।

इस दौरान वह कहां रुकी थी? उसे पनाह देने और उसकी गतिविधियों में मदद करने वाले अन्य सहयोगियों की भूमिका क्या थी? हालांकि पांच घंटे की पूछताछ के बाद तीनों परिजनों को फिलहाल छोड़ दिया गया है, लेकिन एसआईटी ने संकेत दिए हैं कि जांच की जरूरत पड़ने पर उन्हें दोबारा तलब किया जा सकता है।

राजनीतिक गलियारों तक पहुंच रही जांच

  • जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि निदा खान छत्रपति संभाजीनगर में छिपकर रह रही थी।
  • इस मामले में एमआईएम के पार्षद मतीन पटेल और मकान मालिक हनीफ शेख को पहले ही सह-संदिग्ध बनाया जा चुका है।
  • सूत्रों के अनुसार, मतीन पटेल के मोबाइल की फोरेंसिक रिपोर्ट का एसआईटी को इंतजार है।
  • मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच एजेंसियों के बीच एक प्रभावशाली राजनीतिक नेता के शामिल होने की चर्चा भी तेज है।
  • माना जा रहा है कि संदिग्धों की मदद करने में एक बड़े राजनीतिक रसूखदार का हाथ है, जिसकी पहचान अभी गुप्त रखी गई है और जल्द ही उसे भी पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है।

7 साल बाद भारत आ रहे चीन के राष्ट्रपति, 2019 की PM मोदी-शी जिनपिंग मुलाकात से अब तक क्या कुछ बदला?

BRICS Summit 2026: दिल्ली में 11 से 13 सितंबर तक क्या रहेगा बंद? स्कूल, दफ्तर से मेट्रो तक, जानें पूरा अपडेट

महाराष्ट्र के नांदेड़ में भीषण हादसा: तेज रफ्तार ट्रक और टाटा मैजिक की टक्कर, 9 लोगों की दर्दनाक मौत

बंगाल में सत्ता बदलते ही अडानी की एंट्री, जल्द शुरू होंगे ये 3 बड़े प्रोजेक्ट्स; जानें पूरी डिटेल

BRICS Summit: दिल्ली में ब्रिक्स का मंच तैयार, किस-किस देश के नेता होंगे शामिल; भारत के लिए क्या है खास?