नासिक एयरपोर्ट पर छगन भुजबल (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
नासिक

Nashik News: नासिक एयरपोर्ट को लेकर भुजबल ने दिखाई सतर्कता, सर्वे के दिए निर्देश, फनल जोन का उठाया मुद्दा

अहमदाबाद विमान हादसे के बाद राज्य के खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री छगन भुजबल ने नासिक में एयरपोर्ट का निरीक्षण करने के आदेश दिया है। उन्होंने कुंभ मेले से पहले नासिक एयरपोर्ट पर एक नई रनवे बनाने की घोषणा भी की।

प्रिया जैस

नासिक: नासिक एयरपोर्ट के आसपास के क्षेत्र में ‘एयरपोर्ट फनेल’ से संबंधित नियमों का सख्ती से पालन किया जाना चाहिए, ऐसे निर्देश राज्य के खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री छगन भुजबल ने दिए हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि जिलाधिकारी और एयर ट्रैफिक कंट्रोल विभाग के अधिकारी इन क्षेत्रों की इमारतों और निर्माण कार्यों का संयुक्त सर्वेक्षण करें।

जिले से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भुजबल ने संभागीय आयुक्त डॉ. प्रवीण गेडाम, जिलाधिकारी जलज शर्मा, मनपा आयुक्त मनीषा खत्री, पुलिस आयुक्त संदीप कर्णिक और पुलिस अधीक्षक बालासाहब पाटिल से चर्चा की। इसमें नासिक हवाई अड्डे पर एयरपोर्ट फनेल का मुद्दा भी शामिल था।

एयरपोर्ट फनेल नियमों को सख्ती

जानकारी के अनुसार, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने प्रशासन को इस बारे में पत्र लिखा था। नियमावली के अनुसार, इस क्षेत्र में निर्माण और विकास कार्यों पर प्रतिबंध लगाने की आवश्यकता जताई गई है। अहमदाबाद विमान दुर्घटना की पृष्ठभूमि में विमान की सुरक्षित आवाजाही का मुद्दा फिर से चर्चा में आया है। कुंभ मेले से पहले नासिक एयरपोर्ट पर एक नई अतिरिक्त रनवे बनाई जाएगी। इसके लिए एयरपोर्ट फनेल नियमों को सख्ती से लागू करना जरूरी है। भुजबल ने कहा कि जिलाधिकारी को खुद हवाई अड्डे का दौरा करना चाहिए और एयर ट्रैफिक कंट्रोल के अधिकारियों के साथ इमारतों और निर्माणों की ऊंचाई का निरीक्षण करना चाहिए। उन्होंने जोर दिया कि यदि निर्माण कार्य निर्धारित मानकों से कम ऊंचाई के हैं, तो उन्हें ही अनुमति दी जानी चाहिए।

द्वारका-मुंबई नाका क्षेत्र की ट्रैफिक समस्या पर भी ध्यान

भुजबल ने यह भी कहा कि द्वारका और मुंबई नाका क्षेत्र की ट्रैफिक जाम की समस्या पर वे खुद ध्यान देंगे। सड़कों पर ट्रैफिक को सुचारु रखना प्रशासन की ज़िम्मेदारी है। मनपा यदि स्वच्छता पर ध्यान दे, तो बीमारियों का प्रकोप कम होगा। द्वारका चौक पर ट्रैफिक व्यवस्था के लिए सिग्नल प्रणाली लागू करनी होगी, जिसके लिए आठ दिनों की अवधि निर्धारित की गई है। कर्जमाफी से जुड़े मुद्दे पर उन्होंने कहा कि यह विषय आर्थिक मामलों से जुड़ा है और इस पर निर्णय कैबिनेट बैठक में लिया जाता है। पेट्रोल चुरा कर करोड़पति बने धीरूभाई अंबानी, अजित पवार का वीडियो वायरल, देखें VIDEO

पालकमंत्री पद के लिए इच्छुक नहीं

भुजबल ने स्पष्ट किया कि वे पालकमंत्री पद के इच्छुक नहीं हैं। नासिक जिले के लिए जो भी काम करना है, वह वे मंत्री हों या न हों, करते रहेंगे। महायुति में पालकमंत्री पद को लेकर संघर्ष चल रहा है, और शहर की समस्याओं को लेकर भुजबल की सक्रियता पर राजनीतिक हलकों में अलग-अलग चर्चा हो रही है। नासिक में पालकमंत्री नहीं होने के कारण क्या कुंभ मेले के काम रुक गए हैं? इस पर भुजबल ने कहा कि मुख्यमंत्री खुद इन कार्यों पर ध्यान दे रहे हैं।

बिहार म्यूजियम ने पेरिस के लूव्र और न्यूयॉर्क के द मेट को पछाड़ा, विश्व के टॉप 10 लिस्ट में शामिल

PM Kisan 24th Installment: दिवाली से पहले किसानों को तोहफा, कल पीएम किसान की 24वीं किस्त जारी करेंगे PM मोदी

ट्रोलिंग बंद करिए, अपना गढ़ संभालिए, PM मोदी को कांग्रेस का जवाब, नागपुर-वाराणसी में बड़ी हार की दिलाई याद

स्वदेशी तेजस में अमेरिकी इंजन GE-404 क्यों? समझिए भारत के फाइटर जेट का पूरा गणित

असम में बाल विवाह के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन! राज्य में 500 से अधिक लोगों पर पुलिस का शिकंजा