1 करोड़ का सोने का हार साईबाबा को भेंट! दानदाता का नाम गुप्त, जानिए क्यों? 
नासिक

1 करोड़ का सोने का हार साईबाबा को भेंट! दानदाता का नाम गुप्त, जानिए क्यों?

Shirdi Sai Baba: श्री साईबाबा पुण्यतिथि उत्सव पर आंध्र प्रदेश के एक भक्त ने 1.02 करोड़ का सोने का हार दान किया। 954 ग्राम वजनी हार में 9 बहुमूल्य रत्न जड़े हैं। नाम गुप्त रखा गया।

अर्पित शुक्ला

Maharashtra News: लाखों भक्तों की आस्था के केंद्र श्री साईबाबा पर देश-विदेश के श्रद्धालुओं की अपार श्रद्धा है। इसी श्रद्धा से प्रेरित होकर भक्त साईं की झोली में दिल खोलकर दान करते हैं। श्री साईबाबा पुण्यतिथि उत्सव के समापन समारोह के शुभ अवसर पर, आंध्र प्रदेश के एक भक्त ने साईं बाबा को एक करोड़ 2 लाख 75 हजार रुपये का सोने का हार दान किया है।

यह सोने का हार 954 ग्राम वजनी है और इसमें आकर्षक नक्काशी के साथ-साथ 9 बहुमूल्य रत्न भी जड़े हुए हैं। इस सुंदर हार को भक्त ने उत्सव के समापन दिवस पर श्री साईबाबा संस्थान के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गोरक्ष गाडीलेकर को सौंपा।

दानकर्ता का नाम गुप्त रखा गया

साईबाबा के चरणों में यह बहुमूल्य हार दान करने के लिए संस्थान की ओर से उस भक्त का सम्मान किया गया, लेकिन भक्त के अनुरोध पर उनका नाम गुप्त रखा गया है। यह दान साईबाबा के प्रति भक्तों की गहरी आस्था और श्रद्धा को दर्शाता है।

EPF Withdrawal Rules 2026: फॉर्म 15G और 15H की जगह आया फॉर्म 121, जान लें नए नियम और पात्रता की शर्तें

ओबीसी 27 प्रतिशत आरक्षण मामले में मोहन सरकार की बड़ी तैयारी! दिल्ली में सॉलिसिटर जनरल से मिले सीएम डॉ. यादव

फेस्टिवल के बीच UPI यूजर के लिए बड़ी खबर, MDR लागू करने का फैसला टला; जल्द आएगी नई तारीखें

भारत में प्रदर्शन के पीछे इस्लामी ताकतें! अमेरिकी पत्रकार ने दी चेतावनी, लाखों डॉलर की फंडिंग का दावा

आपदा की मार झेल रही दुनिया! नेपाल-पनामा की तबाही के बीच UN का सेंडाई फ्रेमवर्क को लोग कर रहे याद