Ravindra Erande Nashik Case Update (डिजाइन फोटो) 
नासिक

सांप की खाल, हाथी के दांत और चाकू ऑफिस से बरामद, अशोक खरात के नक्शेकदम पर था रविंद्र एरंडे!

Ravindra Erande Nashik Case: रविंद्र एरंडे के ऑफिस से सांप की खाल और पंछी के कंकाल बरामद। 120 अश्लील वीडियो के साथ 10 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में।

अनिल सिंह

Ravindra Erande News Update: महाराष्ट्र का नासिक शहर अभी अशोक खरात के काले कारनामों के सदमे से उबरा भी नहीं था कि रविंद्र एरंडे मामले ने पुलिस और जनता को फिर से झकझोर दिया है। सतपुर निवासी तथाकथित पत्रकार रविंद्र एरंडे के कार्यालय पर हुई छापेमारी में पुलिस को ऐसी वस्तुएं मिली हैं, जो न केवल आपराधिक हैं बल्कि गहरे अंधविश्वास की ओर भी इशारा करती हैं। पुलिस ने एरंडे के दफ्तर से सांप की खाल, पक्षियों के कंकाल (अंग), कांच के टुकड़े और कथित तौर पर हाथी दांत जैसी प्रतिबंधित वस्तुएं बरामद की हैं।

इन बरामदगियों के बाद यह संदेह गहरा गया है कि एरंडे भी अशोक खरात की तरह ही महिलाओं को डराने-धमकाने और उनका शोषण करने के लिए तंत्र-मंत्र या अंधविश्वास का सहारा लेता था। सोमवार को पुलिस हिरासत खत्म होने के बाद एरंडे को अदालत में पेश किया गया, जहाँ से उसे 10 अप्रैल 2026 तक दोबारा पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

120 अश्लील वीडियो का 'डिजिटल जाल'

पुलिस जांच में अब तक सात अलग-अलग महिलाओं के लगभग 120 अश्लील वीडियो बरामद किए गए हैं। आरोपी ने कबूल किया है कि उसने ये वीडियो छुपकर फिल्माए थे। पुलिस का मानना है कि इन वीडियो का इस्तेमाल महिलाओं को ब्लैकमेल करने और उनसे पैसे वसूलने के लिए किया जाता था। जब्त की गई हार्ड डिस्क में डेटा की मात्रा इतनी अधिक है कि फॉरेंसिक टीम को इसकी पूरी पड़ताल करने में अभी और समय लगेगा।

नौकरी का झांसा और शोषण

सतपुर पुलिस ने एक पीड़ित महिला की शिकायत पर मामला दर्ज किया है, जिसे आरोपी ने उसके बेटे को नौकरी दिलाने का लालच देकर बार-बार प्रताड़ित किया था। पुलिस अदालत को बताया कि एरंडे जांच में सहयोग नहीं कर रहा है और जानकारी छिपाकर समय बर्बाद करने की कोशिश कर रहा है। पुलिस अब इस बात की तह तक जाना चाहती है कि आरोपी के पास वन्यजीवों के अंग (सांप की खाल, हाथी दांत आदि) कहाँ से आए और इनका वास्तविक उद्देश्य क्या था।

अशोक खरात 'पार्ट-2' की चर्चा

नासिक में अब रविंद्र एरंडे को 'अशोक खरात पार्ट-2' कहा जा रहा है। जिस तरह खरात ने सैकड़ों महिलाओं का शोषण किया और हाई-प्रोफाइल लोगों को ठगा, ठीक उसी पैटर्न पर एरंडे की गतिविधियां भी सामने आ रही हैं। वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत भी उस पर अतिरिक्त मामले दर्ज होने की संभावना है। पुलिस अब उन कड़ियों को जोड़ रही है जिससे यह साफ हो सके कि क्या एरंडे के पीछे भी कोई बड़ा राजनीतिक या प्रशासनिक हाथ है, जैसा कि खरात के मामले में देखा गया था।

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, RAF ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, कई हिरासत में

RSS-ISI सीक्रेट मीटिंग! आंबेडकर ने PM मोदी और भागवत से पूछे सवाल, कोलंबो बैठक के 4 मुद्दों के खुलासे की मांग

असम बाढ़ पर CM हिमंता की वित्त मंत्री से अहम मुलाकात, निर्मला सीतारमण ने दिया केंद्र के सहयोग का भरोसा

Japan Delegation Varanasi: 109 सदस्यीय जापानी प्रतिनिधिमंडल पहुंचा काशी, निवेश और संस्कृति को मिलेगी नई उड़ान