नासिक

कैदियों से सुरक्षित नहीं पुलिसकर्मी, मध्यवर्ती कारागृह से चौंकाने वाली घटना

अमन दुबे

नाशिक रोड : नाशिक रोड स्थित मध्यवर्ती कारागृह (Prison) में धक्कादायक घटना (Shocking Incident) सामने आई है। 10-12 कैदियों (Prisoners) ने एक पुलिस कर्मचारी (Police Staff) पर जानलेवा (Deadly) हमला किया। इसमें पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में दाखिल किया गया है। इस घटना के बाद पुलिस कर्मियों में डर का माहौल देखा जा रहा है। 

एक महीने पहले संदिग्ध आरोपी कैदियों को पुणे के येरवडा कारागृह से नाशिक रोड स्थित कारागृह में लाया गया था। नाशिक रोड पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने दी जानकारी के अनुसार संदिग्ध आरोपी कैदी एक महीने पहले पुणे के येरवडा कारागृह से नाशिक रोड स्थित कारागृह में आए थे। पुलिसकर्मी प्रभूचरण पाटिल ने कैदियों को बैरेक क्यों चेंज किया? ऐसा सवाल पूछा। इसके बाद क्रोधित हुए 10-12 कैदियों ने पुलिस कर्मी प्रभूचरण पाटिल पर जानलेवा हमला किया। जिसमें पुलिस कर्मी प्रभूचरण पाटिल के सिर पर गंभीर चोट आई है। 

नासिक रोड पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की 

घटना की जानकारी मिलते ही कारागृह प्रशासन ने उन्हें तुरंत उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भरती करवाया। सभी संदिग्ध आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज है। इस घटना के बाद नाशिक रोड स्थित मध्यवर्ती कारागृह में कार्यरत पुलिस कर्मचारियों में डर का माहौल देखा जा रहा है। क्योंकि कारागृह में कार्यरत पुलिस कर्मचारी सुरक्षित नहीं है। नाशिक रोड पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। संदिग्ध आरोपियों के नाम पता नहीं चल पाए है।

आरक्षण के साथ छेड़छाड़ हुआ तो... जदयू नेता की सरकार को सख्त चेतावनी, रिजर्वेशन पर NDA में दो फाड़

संसद सत्र को लेकर बड़ी खबर! सितंबर के दूसरे हफ्ते में बुलावा संभव, परिसीमन और महिला आरक्षण पर सरकार की नजरें

युवाओं को रिझाने में जुटी भाजपा, पार्टी के युवा नेताओं के साथ नितिन नबीन की बैठक; तय हुआ बड़ा एक्शन प्लान

बिलासपुर में दो गुटों के बीच झड़प के बाद तनाव, पत्थरबाजी में 5 घायल; 300 पुलिसकर्मी तैनात

विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस का मेगा प्लान! उत्तराखंड-गोवा में प्रियंका गांधी होंगी पार्टी का चेहरा