Ozhar Health Centre:नासिक जिला (सोर्सः सोशल मीडिया) 
नासिक

ओझर स्वास्थ्य केंद्र को केंद्र सरकार का NQAS प्रमाण, केंद्र सरकार से मिलेगा अतिरिक्त फंड

Ozhar Health Centre: नासिक जिले के ओझर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को केंद्र सरकार का NQAS प्रमाणपत्र मिला है, जहां 90.24% स्कोर के साथ राष्ट्रीय स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सिद्ध हुई है।

आंचल लोखंडे

Nashik Nealth News: नासिक जिला परिषद के स्वास्थ्य विभाग के नाम एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। जिले के उसवाड और जातेगांव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के बाद अब निफाड तहसील स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर ओझर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को केंद्र सरकार का प्रतिष्ठित राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (NQAS) प्रमाणपत्र प्रदान किया गया है।

भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अंतर्गत राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्रणाली संसाधन केंद्र द्वारा हाल ही में यह परिणाम घोषित किया गया। ओझर स्वास्थ्य केंद्र ने 90.24 प्रतिशत का उच्च स्कोर हासिल करते हुए क्वालिटी-सर्टिफाइड रेटिंग प्राप्त की है और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सिद्ध की है।

निरीक्षण के कड़े मानक

केंद्र सरकार की विशेषज्ञ समिति द्वारा दिसंबर 2025 में इस स्वास्थ्य केंद्र का विस्तृत बाह्य निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान बाह्य रोगी विभाग, प्रसूति कक्ष, प्रयोगशाला, आंतरिक रोगी विभाग, राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम और सामान्य सेवाओं का गहन मूल्यांकन किया गया।

90.24% अंकों के साथ राष्ट्रीय स्तर पर गुणवत्ता सिद्ध

समिति ने मरीजों के अधिकार, सेवाओं की उपलब्धता, संक्रमण नियंत्रण व्यवस्था और मरीज संतुष्टि सूचकांक जैसे कड़े मानकों पर ओझर स्वास्थ्य केंद्र के प्रदर्शन को उत्कृष्ट पाया। इस प्रमाणपत्र के मिलने से अब केंद्र को केंद्र सरकार से अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि प्राप्त होगी, जिसका उपयोग स्वास्थ्य सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने में किया जाएगा।

सफलता का श्रेय

इस उपलब्धि के लिए जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमकार पवार के मार्गदर्शन में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुधाकर मोरे, जिला माता एवं बाल देखभाल अधिकारी डॉ. हर्षल नेहेते और उनकी टीम ने विशेष प्रयास किए। साथ ही ओझर स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधिकारी डॉ. आनंद सुर्वे, डॉ. प्राची पवार, डॉ. मंजिरी सराफ सहित समस्त स्वास्थ्य कर्मचारी, आशा कार्यकर्ता और तकनीकी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

प्रतिक्रिया

जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुधाकर मोरे ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की जनता को विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिकता है। इस रेटिंग से स्वास्थ्य केंद्रों पर आम जनता का विश्वास और मजबूत होगा। इस सफलता का श्रेय केंद्र के सभी चिकित्सा अधिकारियों, कर्मचारियों और जिला गुणवत्ता सेल को जाता है।

राघव चड्ढा ने AAP को बताया एक्स गर्लफ्रैंड, बोले- मेरी याद में कहीं हाथ की नस न काट लें

DUSU Election 2026 LIVE: 2.75 लाख छात्र करेंगे फैसला, यश डबास या विजय मीणा किसके सिर सजेगा ताज?

TMC के ममता और ऋतब्रत बनर्जी दोनों गुटों ने दिए नए नाम और चुनाव चिह्न, अब चुनाव आयोग सुनाएगा फैसला

रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर अंडे-टमाटर से हमला, BJP यात्रा में हो रहे थे शामिल, AAP से जुड़े 3 लोग पकड़े

Passport Rules Changed: 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए पासपोर्ट वैधता और फीस दोनों बदले, जाने नया नियम