सुप्रिया सुले (सोर्स: सोशल मीडिया) 
नासिक

राकांपा सांसद सुप्रिया सुले ने महायुति सरकार को घेरा, राज्य को दिवालियेपन की ओर बढ़ाने का लगाया आरोप

राष्ट्रवादी कांग्रेस की दमदार सांसद सुप्रिया सुले ने महाराष्ट्र की राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने महाराष्ट्र को वित्तीय दिवालियेपन की ओर धकेलना का गंभीर आरोप लगाया है।

अपूर्वा नायक

Nashik Latest Update In Hindi: राकांपा शरद पवार पार्टी की सांसद सुप्रिया सुले ने कहा कि महायुति सरकार विभिन्न योजनाओं की घोषणा करके सत्ता में तो आ गई, लेकिन अब इन योजनाओं के लिए उसके पास पैसा नहीं है। राज्य सरकार वित्तीय दिवालियेपन की ओर बढ़ रही है क्योंकि उसके पास विकास कार्यों के लिए कोई धन नहीं है।

सुले दिंडोरी तहसील के खेडगांव में महात्मा ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले की प्रतिमाओं के अनावरण और विभिन्न विकास कार्यों के उद्घाटन समारोह में बोल रही थीं। उन्होंने खाद्य एवं औषधि प्रशासन मंत्री नरहरि झिरवाल की उपस्थिति में प्रशासन पर हमला बोला।

कोकाटे-झिरवाल निशाने पर रहे

सांसद सुले ने कहा है कि झिरवाल, हम आपको पार्टी का सदस्य नहीं मानते। आपकी प्रतिवद्धता हमसे अलग है। मैं सरकार के बारे में जो कह रही हूं, उसे ज्यादा गंभीरता से न लें। हमें आपके फैसले से कोई शिकायत नहीं है। सुप्रिया सुले ने मंत्री माणिक कोकाटे का नाम लिए बिना ही उन पर निशाना साधा और रमी खेलने को लेकर कटघरे में खड़ा किया। इस दौरान उन्होंने पशु चिकित्सालय, बहुउद्देशीय भवन, सांस्कृतिक भवन और स्वास्थ्य केंद्र के उद्घाटन भी किया। इस अवसर पर, खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के विशेष सहायता मंत्री नरहरि झिरवाल, सांसद भास्कर भगरे, कादवा फैक्टरी के अध्यक्ष श्रीराम शेटे और कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

इनका रहा योगदान

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्राम विकास अधिकारी थोरात, ढोकरे और राजेंद्र वाघ सहित अन्य कर्मचारियों ने कड़ी मेहनत की। इस कार्यक्रम का संचालन लक्ष्मण महाडिक और योगिता पवार ने किया।

MLC Election 2026 LIVE: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान खत्म, कब आएंगे नतीजे?

भारत के शौर्य कमांडो कौन हैं? जो अरुणाचल प्रदेश में चीनी सैनिकों का कर रहे सामना

अरुणाचल में तंबू लगा रही चीन की सेना, ITBP और PLA आमने-सामने; चीन को जवाब कैसे देगा भारत?

रेहान वाड्रा की तस्वीरें हटाने वालों को शशि थरूर ने कहा थैंक्यू, कांग्रेस MP ने ली चुटकी, बताया क्या था जरूरी

राहुल गांधी एक फेल प्रोडक्ट हैं, भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, पेश किए सबूत