पुलिस अधिकारियों के साथ अशोक खरात (फाइल फोटो, सोर्स: सोशल मीडिया) 
नासिक

अशोक खरात फिर पुलिस रिमांड पर; SIT की जांच में ढोंगी बाबा खरात के काले कारनामों का होगा पर्दाफाश

Ashok Kharat Case Update: नासिक की अदालत ने ढोंगी बाबा अशोक खरात को 29 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेजा। काले जादू और दैवीय शक्तियों के नाम पर महिलाओं के यौन शोषण और करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप।

आकाश मसने

Ashok Kharat In Police Remand: धर्म और आस्था की आड़ में महिलाओं का यौन शोषण करने वाले नासिक के स्वयंभू बाबा अशोक खरात की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। नासिक की एक अदालत ने यौन शोषण और वित्तीय धोखाधड़ी के एक ताजा मामले में खरात को 29 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। पूर्व मर्चेंट नेवी अधिकारी से बाबा बने खरात पर आरोप है कि उसने दैवीय शक्तियों और काले जादू का डर दिखाकर न केवल महिलाओं का शारीरिक शोषण किया, बल्कि कई परिवारों को आर्थिक रूप से भी कंगाल कर दिया।

पारिवारिक समस्या सुलझाने आई महिला बनी शिकार

ताजा मामला एक विवाहित महिला से जुड़ा है, जो अपनी पारिवारिक परेशानियों का समाधान खोजने खरात के पास पहुंची थी। आरोप है कि अशाेक खरात ने महिला को अपनी 'शक्तियों' के जाल में फंसाया और उसे नशीला पदार्थ पिलाकर उसका यौन उत्पीड़न किया। इतना ही नहीं, विरोध करने पर आरोपी ने महिला को जान से मारने की धमकी भी दी।

SIT के हाथ लगे पुख्ता सबूत

नासिक और अहिल्यानगर जिलों में अशाेक खरात के खिलाफ अब तक 12 मामले दर्ज हो चुके हैं। विशेष जांच टीम (SIT) इस पूरे रैकेट की गहराई से जांच कर रही है। सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई सुनवाई में अभियोजन पक्ष ने बताया कि खरात के घर की तलाशी के दौरान एक गुप्त लॉकर मिला है। इस लॉकर से पुलिस ने खाली चेक और कई संदिग्ध दस्तावेज बरामद किए हैं। पुलिस का मानना है कि इन दस्तावेजों की जांच से कई बड़े वित्तीय घोटालों का खुलासा हो सकता है।

सियासी गलियारों में हड़कंप

अशोक खरात की गिरफ्तारी के बाद से महाराष्ट्र की राजनीति में भी उबाल है। सोशल मीडिया पर खरात की कई प्रभावशाली नेताओं और समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों के साथ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों ने प्रशासन और राजनीतिक हलकों में खरात के 'पहुंच' पर सवाल खड़े कर दिए हैं। SIT इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या इन रसूखदार संबंधों का इस्तेमाल खरात अपने काले कारनामों को छिपाने के लिए करता था।

बता दें अशोक खरात SIT जांच के दौरान बयान दिया है कि उसने महिलाओं के साथ जो भी किया है वह धार्मिक अनुष्ठान का हिस्सा था। उसने जांच अधिकारियों से कहा कि मेरी अंतरात्मा ने मुझे धोखा दिया है; मैं जिनका भला करना चाहता था, आज वही मेरे खिलाफ खड़े हैं।

प्रभु श्रीराम पर धीरेंद्र शास्त्री का विवादित बयान, प्रमाण के साथ बोले-राम जी के थे 5 पिता; भड़के अखिलेश यादव

धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ FIR दर्ज, पप्पू यादव की निकली भड़ास; कहा- श्रीकृष्ण का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे

हेमंत का राहुल गांधी पर वार: बोले- खड़गे के बरामदे में ही पीएम बन सकते हैं राहुल, मॉक पार्लियामेंट पर कसा तंज!

How To File Online FIR: पुलिस स्टेशन गए बिना ऑनलाइन FIR कैसे दर्ज करें? जानें Step By Step पूरा प्रोसेस

प्रदर्शन के नाम पर कब्जा नहीं कर सकते...जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- तय हो समय और जगह