नीट पेपर लीक सीबीआई की कार्रवाई (सोर्स- सोशल मीडिया) 
नासिक

नासिक में नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, अहिल्यानगर से दूसरा आरोपी धनंजय लोखंडे गिरफ्तार

Nashik NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई ने आरोपी शुभam खैरनार के बाद धनंजय लोखंडे को गिरफ्तार किया है। लोखंडे ने 10 लाख रुपये में प्रश्नपत्र शुभम को बेचा था, जिसने इसे आगे वायरल किया।

रूपम सिंह

Nashik NEET UG Paper Leak Exam Cancelled: नासिक मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित 'यूजी नीट' परीक्षा पेपर लीक मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने नासिक के आरोपी शुभम खैरनार के बाद अहिल्यानगर से दूसरे आरोपी धनंजय लोखंडे को हिरासत में लिया है। जांच में सामने आया है कि आरोपी शुभम ने 'करियर काउंसिलिंग' के नाम पर मेडिकल छात्रों का नेटवर्क तैयार कर पेपर लीक रैकेट में प्रवेश किया था।

जानकारी के अनुसार पुणे से कुरियर के माध्यम से नीट परीक्षा का प्रश्नपत्र शुभम खैरनार तक पहुंचाया गया था। इसके बाद उसने 'टेलीग्राम' ऐप के जरिए हरियाणा में इसकी बिक्री की। देशभर के 22 लाख से अधिक छात्रों के भविष्य से जुड़ी नीट परीक्षा पेपर लीक के कारण रद्द करनी पड़ी थी।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा 3 मई को परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा से पहले ही सोशल मीडिया पर प्रश्नपत्र वायरल होने के बाद राजस्थान पुलिस की एसओजी टीम ने जांच शुरू की थी। बाद में मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी गई।

शुभम ने धनंजय से 10 लाख में खरीदा था प्रश्नपत्र

13 मई को अहिल्यानगर से धनंजय लोखंडे, जो वर्तमान में पुणे में रह रहा था, को हिरासत में लिया गया। जांच में पता चला है कि पुणे में रहने के दौरान लोखंडे ने कुरियर के जरिए खैरनार को नीट का प्रश्नपत्र भेजा था। प्रश्नपत्र मिलने के बाद खैरनार ने इसे हरियाणा में टेलीग्राम के माध्यम से बेच दिया।

प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि शुभम ने धनंजय लोखंडे से 10 लाख रुपये में प्रश्नपत्र खरीदा था और बाद में हरियाणा के गुरुग्राम स्थित एक बिचौलिए को 15 लाख रुपये में बेच दिया। शुभम मध्य प्रदेश के सीहोर स्थित मेडिकल कॉलेज में अध्ययनरत है।

IMD Alert: जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बारिश-बर्फबारी का शुरू, कई इलाकों में अलर्ट, दिल्ली में छाए रहेंगे बादल

भारत में सात फेरे और विदेश जाकर तलाक... अब नहीं चलेगी ये चालाकी, सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

Punjab Chunav Survey: भगवंत मान की लोकप्रियता AAP से भी ज्यादा, कांग्रेस-BJP का क्या है हाल? देखें ताजा सर्वे

Defence Minister: राजनाथ सिंह का सेना को सलाह, बोले युद्ध के लिए रहें तैयार; दिया सरप्राइज एलिमेंट पर जोर

परिसीमन बिल पारित कराने के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाने की तैयारी, क्या है मोदी सरकार की रणनीति?