Nashik Voter Verification Drive ( Source: Social Media ) 
नासिक

नाम, पता व फोटो में त्रुटि सुधारने का मौका, नासिक पश्चिम में मतदाता सूची अपडेट के लिए विशेष अभियान 31 मार्च को

Nashik West Voter List Update: नासिक पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची को अद्यतन और सटीक बनाने के लिए 31 मार्च को विशेष अभियान चलाया जाएगा, जिसमें फोटो व अन्य विवरणों का सत्यापन किया जाएगा।

अंकिता पटेल

Nashik Voter Verification Drive: 125-नासिक पश्चिम विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची को अधिक सटीक और अद्यतन बनाने के लिए मंगलवार, 31 मार्च को एक विशेष अभियान का आयोजन किया गया है।

मतदाता पंजीकरण अधिकारी शुभांगी भारदे ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से नागरिकों से इस पहल में सक्रिय रूप से भाग लेने की अपील की है। यह अभियान सुबह 9 बजे से दोपहर 4 बजे तक चलाया जाएगा, इसके अंतर्गत मतदाता सूची की गुणवत्ता सुधारने के लिए निम्नलिखित कार्य किए जाएंगे।

मतदाता सूची में मौजूद अस्पष्ट, धुंधली और गैर-मानवीय छायाचित्रों का सत्यापन कर मतदाताओं के नए और स्पष्ट फोटो प्राप्त किए जाएंगे। वर्ष 2002 की मतदाता सूची का वर्ष 2024 की सूची के साथ मिलान करने का कार्य भी जारी है, ताकि सूची की शत-प्रतिशत सटीकता सुनिक्षित की जा सके। मतदाता अपने नाम, पते, आयु, फोटो या मोबाइल नंबर में यदि कोई त्रुटि हो, तो उसे मौके पर ही दुरुस्त करा सकते हैं।

मदद के लिए केंद्रों पर बीएलओ रहेंगे तैनात

इस कार्य के लिए संबंधित मतदान केंद्रों पर मतदान केंद्र स्तरीय अधिकारी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे। यदि सूची में दोहरा नाम या अन्य कोई तकनीकी विसंगति हो, तो उसके समाधान के लिए भी बीएलओं से संपर्क किया जा सकता है।

पंजीकरण अधिकारी श्रीमती भारदे ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे केंद्र पर आते समय अपना मतदाता पहचान पत्र साथ अवश्य लाएं। आगामी चुनावों को देखते हुए मतदाता सूची का शुद्धिकरण अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए नागरिकों को इस अवसर का लाभ उठाने का आह्वान किया गया है।

एक सटीक मतदाता सूची ही मजबूत लोकतंत्र की नींव है। हम तकनीक और व्यक्तिगत सत्यापन के माध्यम से नासिक पश्चिम की सूची को पूरी तरह त्रुटिहीन बनाने का प्रयास कर रहे है।

-नासिक पश्चिम, मतदाता पंजीकरण अधिकारी, शुभांगी भारदें

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज