वडाला नाका पुलिस हमला  (सोर्सः सोशल मीडिया)
नासिक

गोवंश कत्लखाने पर छापे के दौरान पुलिस पर हमला, वडाला नाका इलाके में पुलिस टीम से हाथापाई

Nashik Police Attack: नासिक के वडाला नाका स्थित कसाईवाड़ा में अवैध गोवंश कत्लखाने पर छापे के दौरान पुलिस टीम से हाथापाई हुई। पुलिस ने 300 किलो मांस व अवशेष जब्त कर 17 आरोपियों पर मामला दर्ज किया।

आंचल लोखंडे

Cow Slaughter House Nashik: वडाला नाका स्थित कसाईवाड़ा इलाके में एक बंद मकान के भीतर अवैध रूप से चल रहे गोवंश कत्लखाने पर छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर भीड़ द्वारा हमला करने और हाथापाई का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यह घटना रविवार 20 सितंबर सुबह करीब साढे सात बजे हुई।

पुलिस की मुखबिरी करने के संदेह में उग्र भीड़ ने एक नागरिक की कार पर पथराव कर शीशे भी तोड़ दिए। इस मामले में भद्रकाली पुलिस स्टेशन में 17 लोगों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने, पुलिस पर हमला करने और गैर-इरादतन हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया है।

17 आरोपियों के खिलाफ संगीन धाराओं में मामला दर्ज

गुप्त सूचना के आधार पर भद्रकाली और इंदिरानगर पुलिस की संयुक्त टीम ने पंचों के साथ मुस्तकीम अकील कुरैशी के मकान पर छापा मारा था। मौके से भारी मात्रा में मांस बरामद हुआ। जब पुलिस जब्ती की कार्रवाई कर रही थी, तभी मुस्तकीम कुरैशी, इमरान उर्फ टाइगर शेख सहित 10 नामजद और 5-6 अज्ञात लोगों ने गैर-कानूनी तरीके से भीड़ जुटा ली।

कार्रवाई में बाधा

भीड़ ने पुलिस के साथ हाथापाई करते हुए कार्रवाई में बाधा डाली। इसी दौरान वहां से गुजर रहे कुणाल जाधव पर मुखबिरी का शक जताते हुए भीड़ ने जानलेवा नीयत से पथराव किया, जिससे उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया।

पुलिस ने मौके से लगभग 60 हजार रुपए मूल्य का 300 किलो मांस व अवशेष जब्त किए हैं। पुलिस हवालदार प्रभाकर आहेर की शिकायत पर भद्रकाली पुलिस ने महाराष्ट्र पशु संरक्षण अधिनियम और बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर में 105 बार चोरी हुई, CCTV से खुला राज; 25 सितंबर तक चार्जशीट दाखिल करेगी SIT

जमुई छात्रा से छेड़खानी! वायरल VIDEO के बाद महिला आयोग सख्त; SP को दिए गिरफ्तारी के निर्देश

भारत-न्यूजीलैंड के बीच फ्री ट्रेड समझौते को हरी झंडी, दशहरा पर 20 अक्टूबर से होगा लागू; पीयूष गोयल ने की घोषणा

Asian Games में इतिहास रचने वाली सुचिका को राष्ट्रपति मुर्मू समेत कई नेताओं ने दी बधाई, जज्बे को किया सलाम

जनरल धीरज सेठ का रूस दौरा खत्म, नेशनल डिफेंस कंट्रोल सेंटर से आर्टिलरी अकादमी तक, जानें दौरे की खास बातें