छात्रों और अभिभावकों ने किया हंगामा (फोटो नवभारत)
नासिक

नासिक में UPSC परीक्षा छूटी; 2 मिनट देरी से पहुंचे छात्रों को ऐन्ट्री नहीं देने पर हंगामा, 71% रही उपस्थिति

Nashik UPSC Exam: नासिक में UPSC की CDS-2 और NDA-NA-2 परीक्षा के दौरान 2-3 मिनट देर से पहुंचे अभ्यर्थियों को ऐन्ट्री नहीं मिला। छात्रों-अभिभावकों ने केंद्र के बाहर हंगामा किया।

आलोक उमाकृष्ण

UPSC Exam 2 Minute Delay Students Protest: केंद्रीय लोकसेवा आयोग द्वारा रविवार को देशभर में आयोजित सीडीएस (2) और एनडीए एवं एनए (2) परीक्षाओं के दौरान नासिक के के. वी. एन. नाईक कॉलेज परीक्षा केंद्र पर भारी हंगामा देखने को मिला।

मात्र 2 से 3 मिनट की देरी से पहुंचे कई परीक्षार्थियों को प्रवेश देने से मना किए जाने पर नाराज छात्रों और उनके अभिभावकों ने केंद्र के बाहर जमकर हंगामा किया।

स्थिति को नियंत्रित करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। परीक्षा के लिए सुबह 9:30 बजे का रिपोर्टिंग समय तय किया गया था। इस परीक्षा में अभ्यर्थियों की 71% ही उपस्थिति रही।

खराब सड़कों के कारण समय पर नहीं पहुंच पाए छात्र

प्रभावित छात्रों का कहना था कि नासिक शहर में खराब सड़कों, गड्डों और भारी ट्रैफिक जाम के कारण उन्हें पहुंचने में महज कुछ सेकेंड से लेकर 2-3 मिनट की देरी हुई। इसके बावजूद केंद्र प्रबंधन ने संघ लोक सेवा आयोग के सख्त नियमों का हवाला देते हुए मुख्य द्वार बंद कर दिया और किसी को भी भीतर प्रवेश नहीं दिया।

आक्रोशित अभिभावकों ने सवाल उठाया कि जब शहर के अन्य केंद्रों पर 9:45 बजे तक प्रवेश दिया जा रहा था, तब इसी केंद्र पर इतना कड़ा रुख क्यों अपनाया गया।

4,375 परीक्षार्थियों ने कराया था पंजीकरण

मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए नासिक के जिलाधिकारी आयुष प्रसाद ने प्रशासनिक पक्ष स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि यूपीएससी की परीक्षाओं के नियम बेहद कड़े होते हैं और उनका नियंत्रण सीधे केंद्रीय स्तर से होता है। निर्धारित समय के बाद गेट बंद होने पर स्थानीय प्रशासन हस्तक्षेप नहीं कर सकता।

इसके साथ ही उन्होंने ट्रैफिक और सड़कों की खराबी के कारण देरी होने के दावों को खारिज करते हुए स्पष्ट किया कि समय पर पहुंचे सभी अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया था। तनावपूर्ण माहौल और इस विवाद के बीच नासिक केंद्र पर परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों में काफी उत्साह देखा गया।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, नासिक केंद्र पर पंजीकृत कुल 4,375 परीक्षार्थियों में से 3,113 उम्मीदवार उपस्थित रहे, जबकि 1,262 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। आमतौर पर 50 प्रतिशत के आसपास रहने वाली उपस्थिति इस बार नासिक में 71.15 प्रतिशत दर्ज की गई।

Hindi Diwas 2026: जब सबसे ज्यादा लोग बोलते हैं हिंदी, तो क्यों नहीं मिला राष्ट्रभाषा का दर्जा? पढें पूरी खबर

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, चार लोगों की मौत, छह साल के बच्चे को भी लगी गोली

Hindi Diwas 2026: UN में हिंदी में भाषण देने वाले पहले भारतीय नेता कौन थे? जानें ऐतिहासिक पल का सच

2029 से पहले सभी 21 NDA शासित राज्यों में लागू होगा UCC! मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान

नशीले पदार्थों पर कसा जाएगा शिकंजा! अमित शाह और CM देवेंद्र फडणवीस की होगी एक दिवसीय अहम बैठक