आदिवासी छात्रों का लॉन्ग मार्च एआय जनरेटेड फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)
नासिक

विभिन्न मांगों को लेकर आदिवासियों का लॉन्ग मार्च, नासिक से मुंबई राजभवन के लिए पैदल रवाना होंगे छात्र

Tribal Students Long March: आदिवासी विद्यार्थियों की लंबित मांगों को लेकर 28 सितंबर को नासिक के ईदगाह मैदान से मुंबई राजभवन तक लॉन्ग मार्च निकलेगा।

आंचल लोखंडे

Nashik Mumbai Long March: आदिवासी विद्यार्थियों की लंबित मांगों को लेकर सरकार को घेरने के उद्देश्य से सोमवार 28 सितंबर को नासिक से मुंबई स्थित राजभवन तक पैदल 'लॉन्ग मार्च' निकाला जा रहा है।

दोपहर में ईदगाह मैदान से यह मार्च मुंबई की ओर कूच करेगा। इस आंदोलन में राज्यभर से आदिवासी छात्र संगठन, सकल आदिवासी समाज और विपक्षी दलों के पदाधिकारी भाग ले रहे हैं।

सरकार की बढ़ीं चिंताएं

इससे पूर्व 18 अगस्त से 1 सितंबर के बीच कई आंदोलन किए गए, लेकिन मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं हो सका। इसके बाद नासिक से राजभवन तक लॉन्ग मार्च निकालने का फैसला लिया गया।

आंदोलन के प्रमुख प्रशांत गावंढे, राहुल पावरा और सोनू गायकवाड़ ने बताया कि ईदगाह मैदान पर जारी धरने का संज्ञान लेते हुए आदिवासी विकास मंत्री डॉ. अशोक उईके ने छात्रों से चर्चा की थी, लेकिन कोई सकारात्मक समाधान नहीं निकल पाया। इसके बाद शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे और सीजेपी प्रमुख अभिजीत दिपके ने भी इस आंदोलन को अपना समर्थन दिया है।

प्रमुख मांगें:

घटिया भोजन देने वाले सेंट्रल किचन को बंद किया जाए।

आश्रमशालाओं में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

गढ़चिरौली में मृत छात्राओं के परिजनों को 1-1 करोड़ रुपए और घायलों को 50-50 लाख रुपए की सहायता दी जाए।

'स्वयं' योजना के तहत लंबित डीबीटी (डीबीटी की राशि) का तत्काल वितरण हो।

आदिवासी विकास मंत्री डॉ. अशोक उईके का इस्तीफा लिया जाए।

लॉन्ग मार्च का मार्ग

ईदगाह मैदान से शुरू होकर यह मार्च मुंबई नाका, विल्होली, वाडीवर्हे, घोटी, इगतपुरी, कसारा, शहापुर, भिवंडी, मुलुंड से होते हुए मुंबई स्थित राजभवन पहुंचेगा।

खराब सड़क दिखाने पर गुंडागर्दी पर उतरे मंत्री, प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़; देखें VIDEO

बद्रीनाथ-ऋषिकेश हाईवे पर मुश्किल में फंसे तीर्थयात्री! भारी बारिश से गिरा चट्टान, इलाके में रेड अलर्ट जारी

SIR Controversy: चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर भड़कीं CM रेखा गुप्ता, बोलीं- लोकतंत्र को कमजोर कर रहा विपक्ष

Ram Mandir: चंपत राय को भेजा था ₹2.25 लाख का VIDEO, SIT चार्जशीट में क्या-क्या? राम मंदिर में NSG कमांडो तैनात

PM Modi Mann Ki Baat Live: मन की बात का 138वां कार्यक्रम, आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस की नीति