असदुद्दीन ओवैसी के साथ इम्तियाज जलील सोर्स: सोशल मीडिया
नासिक

नासिक TCS धर्मांतरण केस में AIMIM नेता इम्तियाज जलील को बड़ी राहत, कोर्ट ने इस शर्त पर मंजूर की जमानत

Imtiaz Jaleel Bail: नासिक की एक TCS शाखा से जुड़े धर्मांतरण और महिला कर्मचारियों के शोषण मामले में AIMIM नेता इम्तियाज जलील को जिला एवं सत्र न्यायालय से 50,000 रुपये के मुचलके पर जमानत मिल गई है।

आकाश मसने

Imtiaz Jaleel Gets Bail Nashik TCS Case: नासिक TCS धर्मांतरण और महिला कर्मचारियों के शोषण मामले में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद इम्तियाज जलील को अदालत से बड़ी कानूनी राहत मिली है। नासिक जिला एवं सत्र न्यायालय ने आज इस बहुचर्चित मामले में सुनवाई करते हुए इम्तियाज जलील की जमानत याचिका मंजूर कर ली है। कोर्ट ने उन्हें 50,000 रुपये का निजी मुचलका भरने की शर्त पर जमानत दी है।

इम्तियाज जलील पर निदा खान को संरक्षण देने का आरोप

नासिक स्थित टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) की एक में महिला कर्मचारियों के कथित शोषण और धर्मांतरण के गंभीर आरोप सामने आए थे। इस हाई-प्रोफाइल केस की मुख्य संदिग्ध निदा एजाज खान को फरार रहने के दौरान संरक्षण और पनाह देने के आरोप में पुलिस ने इम्तियाज जलील के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें आरोपी बनाया था।

गुरुवार को नासिक जिला एवं सत्र न्यायालय में AIMIM नेता इम्तियाज जलील की जमानत अर्जी पर विस्तृत सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान सरकारी वकील ने जमानत का विरोध किया और मामले की गंभीरता का हवाला देते हुए याचिका खारिज करने की मांग की।

इम्तियाज जलील को राजनीतिक द्वेष से फंसाए जाने की दलील

वहीं, बचाव पक्ष के वकीलों ने इम्तियाज जलील को बेगुनाह बताते हुए राजनीतिक द्वेष से फंसाए जाने की दलील दी। दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद न्यायालय ने साक्ष्यों के आधार पर इम्तियाज जलील को सशर्त जमानत देने का फैसला सुनाया।

क्या है TCS धर्मांतरण और उत्पीड़न का पूरा मामला?

नासिक TCS में कार्यरत एक महिला कर्मचारी ने सहकर्मियों पर गंभीर लैंगिक उत्पीड़न और जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप लगाया था। इस मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने भी माना कि प्राथमिक जांच में यह स्पष्ट दिखाई देता है कि आरोपी निदा खान ने अन्य सह-आरोपी सहयोगियों के साथ मिलकर पीड़िता को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया।

FIR में उल्लेख किया गया है कि आरोपियों ने पीड़िता का विश्वास जीतकर उसे यह समझाने का प्रयास किया कि 'हिंदू धर्म सही नहीं है' और उसकी मूल सोच तथा धार्मिक पहचान बदलने के लिए लगातार मनोवैज्ञानिक दबाव बनाया।

नासिक TCS धर्मांतरण मामले में निदा खान मुख्य आरोपी

नासिक कोर्ट ने माना है कि नासिक TCS यौन उत्पीड़न और जबरन धर्मांतरण की इस पूरी साजिश में निदा खान की मुख्य भूमिका थी। फिलहाल SIT मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है।

निदा खान ने छत्रपति संभाजीनगर में ली थी पनाह

नासिक टीसीएस धर्मांतरण मामले की जांच कर रही नासिक एसआईटी ने अपनी तफ्तीश में कई चौंकाने वाले खुलासे किए थे। एसआईटी की जांच में यह बात सामने आई थी कि जब मुख्य आरोपी निदा एजाज खान पुलिस से बचकर फरार चल रही थी, तब उसने छत्रपति संभाजीनगर के विभिन्न होटलों, किराए के कमरों और निजी आवासों में पनाह ली थी।

AIMIM के पार्षद मतीन पटेल और इम्तियाज जलील के बीच बातचीत

जांच अधिकारियों के अनुसार, नासिक पुलिस द्वारा छत्रपति संभाजीनगर से निदा खान को हिरासत में लिए जाने के बाद पर्दे के पीछे कई संदिग्ध गतिविधियां हुईं। इसी दौरान तकनीकी जांच और कॉल डिटेल्स के जरिए पुलिस को AIMIM के पार्षद मतीन पटेल और पूर्व सांसद इम्तियाज जलील के बीच हुई बातचीत के पुख्ता सबूत मिले थे।

चूंकि ये दोनों ही नेता इस पूरे प्रकरण में पुलिस के रडार पर थे और संदिग्ध माने जा रहे थे, इसलिए इन सबूतों के आधार पर जलील के खिलाफ कानूनी शिकंजा कसा गया और एफआईआर दर्ज की गई। फिलहाल, कोर्ट से जमानत मिलने के बाद जलील और उनके समर्थकों ने राहत की सांस ली है, हालांकि मामले की पुलिस जांच अभी भी जारी है।

सैफ अली खान को मिली जान से मारने धमकी, बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के आरोपी जीशान अख्तर का नाम आया सामने

GTA 5 से GTA 6 तक: पीएम मोदी ने गेम के बहाने गिनाई 12 साल की तरक्की, कांग्रेस ने बताया क्रिमिनल Duo

कावेरी के लिए कड़ा संघर्ष, तमिलनाडु में नदी की रेत में दफन हुए किसान, कर्नाटक सरकार की मेकेदातु बांध पर बवाल

FICCI के शताब्दी सम्मेलन में PM मोदी का संबोधन, बोले- पिछले 12 वर्षों में भारत की अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदली

पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण का रास्ता साफ, SEIAA ने दी मंजूरी; ₹375.33 करोड़ से बनेगा 3,000 मीटर लंबा रनवे