शायना NC ने बालासाहेब की नहीं, मणिशंकर अय्यर की तस्वीर फाड़ी थी, विपक्ष के आरोपों पर संजय निरुपम का पलटवार

Sanjay Nirupam On Shaina NC: शिवसेना नेता शायना एनसी द्वारा बालासाहेब ठाकरे की तस्वीर फाड़ने के विपक्ष के आरोपों को संजय निरुपम ने खारिज किया। उन्होंने कहा किया कि मणिशंकर अय्यर की तस्वीर फाड़ी गई थी।
Sanjay Nirupam On Shaina NC Balasaheb Thackeray Photo Controversy
शिवसेना नेता संजय निरुपमसोर्स: सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • शिवसेना नेताओं ने सोनिया गांधी की किताब के पन्ने फाड़े

  • संजय निरुपम ने विवादित दो पन्ने हटाने तक किताब पर बैन लगाने की मांग की।

  • बालासाहेब ठाकरे की तस्वीर फाड़ने के विपक्षी आरोपों को निरुपम ने खारिज किया

  • कहा- शायना एनसी ने मणिशंकर अय्यर की तस्वीर फाड़ी थी।

Sanjay Nirupam On Shaina NC Balasaheb Thackeray Photo Controversy: वीर सावरकर पर की गई टिप्पणियों को लेकर शिवसेना के नेताओं ने बुधवार को मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस संसदीय दल (CPP) की अध्यक्ष सोनिया गांधी की किताब के पन्ने फाड़े। इसे लेकर अब मराहाष्ट्र सियासी विवाद शुरू हो गया है। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) ने आरोप लगाया कि सोनिया गांधी की किताब फाड़ने के दौरान शिवसेना नेता शायना एनसी ने बालासाहेब ठाकरे की तस्वीर फाड़ दी। इसे लेकर अब संजय निरुपम का बयान सामने आया है।

संजय निरुपम का कांग्रेस पर तीखा हमला

एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के नेता संजय निरुपम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने बार-बार वीर सावरकर के खिलाफ एक घटिया अभियान चलाया है। इससे पूरा महाराष्ट्र नाराज और असंतुष्ट है; यहां के लोग इसे कांग्रेस की एक सोची-समझी कोशिश मानते हैं, जिसका मकसद सावरकर जैसे महान क्रांतिकारी को बदनाम करना है।

शिवसेना को सोनिया गांधी की किताब से कोई आपत्ति नहीं

संजय निरुपम ने कहा कि हमें सोनिया गांधी की किताब से कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन उन्होंने अपनी आत्मकथा का इस्तेमाल जिस तरह से सावरकर पर हमला करने और उन्हें नीचा दिखाने के लिए किया है, वह पूरी तरह से अनावश्यक था। इसीलिए हमने वह खास पन्ना फाड़ दिया, यह एक प्रतीकात्मक कदम था।

Sanjay Nirupam On Shaina NC Balasaheb Thackeray Photo Controversy
शिवसेना नेताओं ने सोनिया गांधी की किताब फाड़ी, संजय निरुपम और शाइना एनसी ने की महाराष्ट्र में बैन की मांग

सोनिया गांधी की किताब के दो पन्ने हटाने की मांग

शिवसेना नेता ने कहा कि हम भी किताबों का सम्मान करना जानते हैं, हम भी उन्हें वैसे ही पढ़ते हैं जैसे बाकी लोग पढ़ते हैं। असल में, महाराष्ट्र में पढ़ने-लिखने की एक समृद्ध और बेहतरीन संस्कृति है। हमारी मांग है कि जब तक कि प्रकाशक, हार्पर कॉलिन्स, उन दो पन्नों को हटा नहीं देते जिनमें वीर सावरकर का अपमान किया गया है महाराष्ट्र में इस किताब पर प्रतिबंध लगाया जाए या कम से कम इसके वितरण पर रोक लगाई जाए।।

शाइना एनसी विवाद पर क्या बोले संजय निरुपम?

बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शिवसेना नेता शायना एनसी ने बालासाहेब ठाकरे की तस्वीर फाड़ दी, विपक्ष के इस आरोप पर संजय निरुपम ने कहा कि हमारा मकसद किताब के खिलाफ विरोध जताना था। हमारे पास एक ऐसी तस्वीर थी जिसमें शिवसेना (यूबीटी) के नेता उद्धव ठाकरे, सोनिया गांधी से उसी किताब की एक प्रति लेते हुए मुस्कुरा रहे थे, जिसमें वीर सावरकर का अपमान किया गया है।

Sanjay Nirupam On Shaina NC Balasaheb Thackeray Photo Controversy
मुंबई के मुसाफिरखाना मस्जिद पर बुलडोजर एक्शन रोकने की मांग, बॉम्बे हाईकोर्ट में 3 बजे होगी सुनवाई

शाइना एनसी ने मणिशंकर अय्यर की तस्वीर फाड़ी

संजय निरुपम ने कहा कि हमारा इरादा उस तस्वीर को फाड़कर अपना विरोध दर्ज कराने का था। संयोग से, शायना NC ने कोई दूसरी तस्वीर उठा ली। फिर भी, उन्होंने बालासाहेब की तस्वीर को नहीं छुआ। इसके बजाय, उन्होंने कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर की तस्वीर खासकर उनका चेहरा फाड़ दिया, क्योंकि अय्यर ही वीर सावरकर के खिलाफ एक नफरत भरा और घटिया अभियान चला रहे थे।