निदा खान (सोर्स: सोशल मीडिया) 
नासिक

नासिक TCS केस: पति ने दिया फरार निदा खान का पता! SIT ने कई ठिकानों पर मारा छापा, जानें क्या मिला

Nashik TCS Case: नासिक के बहुचर्चित TCS-BPO यौन उत्पीड़न और धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी निदा खान की तलाश तेज हो गई है। पुलिस की छापेमारी और SIT की जांच के बीच नए खुलासे हुए हैं।

आकाश मसने

Nashik Police Question Nida Khan's Husband: महाराष्ट्र के नासिक में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) से जुड़े एक बीपीओ (BPO) में सामने आए यौन उत्पीड़न और जबरन धर्मांतरण के सनसनीखेज मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस मामले की मुख्य आरोपी निदा खान फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश में नासिक पुलिस की तीन विशेष टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।

नासिक पुलिस ने निदा खान के पति से की पूछताछ

ताजा जानकारी के अनुसार, पुलिस ने निदा खान के पति को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की है। पूछताछ के दौरान पति ने निदा के संभावित ठिकानों का खुलासा किया, जिसके आधार पर पुलिस ने एक संदिग्ध स्थान पर छापा मारा। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही वहां ताला लटका मिला। जांच अधिकारियों ने बताया कि निदा और उसके रिश्तेदारों के मोबाइल फोन फिलहाल स्विच ऑफ हैं, जिससे उनकी लोकेशन ट्रैक करना चुनौतीपूर्ण हो गया है।

कौन है निदा खान और क्या हैं आरोप?

शुरुआती रिपोर्ट्स में निदा खान को एचआर (HR) हेड बताया गया था, लेकिन पुलिस जांच में सामने आया है कि वह कंपनी में एक टेलीकॉलर के रूप में कार्यरत थी। निदा पर आरोप है कि उसने पीड़ित महिलाओं की शिकायतों को नजरअंदाज किया। रिपोर्ट के मुताबिक, जब एक महिला ने उत्पीड़न और धर्मांतरण की शिकायत की, तो निदा ने यह कहकर उसे चुप कराने की कोशिश की कि "ऐसी चीजें होती रहती हैं" और कथित तौर पर आरोपियों का पक्ष लिया। निदा पर महिलाओं का जबरन बुर्का पहनने के लिए दबाव डालने का भी आरोप है।

नासिक TCS केस में अब तक 7 आरोपी गिरफ्तार

मामले की गंभीरता को देखते हुए नासिक पुलिस आयुक्त के निर्देश पर एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया है। इस हाई-प्रोफाइल मामले में अब तक 7 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें आसिफ अंसारी, दानिश, शफी शेख, शाहरुख कुरैशी, रजा मेमन और तौसीफ अत्तार शामिल हैं। इनके अलावा, कंपनी की POSH समिति की ऑपरेशंस मैनेजर अश्विन चैनानी को भी गिरफ्तार किया गया है।

निदा खान ने दायर की अग्रिम जमानत की अर्जी

इस बीच, निदा खान के वकील ने दावा किया है कि वह गर्भवती है और इस समय मुंबई में है। निदा ने नासिक कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए अर्जी भी दी है, जिस पर जल्द ही सुनवाई हो सकती है। पुलिस अब कोर्ट के फैसले और तकनीकी सर्विलांस के आधार पर निदा को पकड़ने की कोशिश कर रही है।

TCS की प्रतिक्रिया

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने इस विवाद पर स्पष्ट किया है कि उन्हें अपने आंतरिक एथिक्स या POSH (यौन उत्पीड़न रोकथाम) तंत्र के माध्यम से इन व्यक्तियों के खिलाफ कोई औपचारिक शिकायत प्राप्त नहीं हुई थी। हालांकि, पुलिस अब सभी नौ दर्ज मामलों की गहराई से जांच कर रही है।

सुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1322 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में CBI ने दर्ज की FIR

भाग सकते हो, छिप नहीं सकते..., कश्मीर में सुरक्षाबलों ने लश्कर के पाकिस्तानी कमांडर यासिर को किया ढेर

सहारनपुर मस्जिद पर UP में गरमाई सियासत, मायावती ने की बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा

Operation Chakra 6: डिजिटल अरेस्ट का खौफनाक खेल! 3 महीने बंधक बनाकर ऐंठे 42.36 करोड़, CBI ने दबोचे 3 एजेंट