प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स : सोशल मीडिया ) 
नासिक

नासिक में सूर्यकिरण एरोबैटिक शो, गंगापुर में गरजेंगे वायुसेना के विमान; दो दिन आसमान में रोमांच

Nashik Aerobatic Show: भारतीय वायु सेना की सूर्यकिरण टीम 22 और 23 जनवरी को नासिक के गंगापुर बांध क्षेत्र में सुबह 10 से 12 बजे तक भव्य एरोबैटिक शो का प्रदर्शन करेगी।

अंकिता पटेल

Suryakiran Air Show: नासिक भारतीय वायु सेना और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में नासिक के गंगापुर बांध क्षेत्र में 22 और 23 जनवरी को एक भव्य 'एरोबैटिक शो' का आयोजन किया गया है।

सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक होने वाले इस प्रदर्शन में सूर्यकिरण टीम के लड़ाकू विमान आकाश में अपनी कलाबाजी दिखाएंगे। इस शो की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और नाशिकवासी इस ऐतिहासिक पल के गवाह बनेंगे।

एशिया की सर्वश्रेष्ठ टीम का 'स्वदेशी' दम

इस शो की विशेषताओं और टीम के गौरवशाली इतिहास पर जिलाधिकारी कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रकाश डाला गया। वर्ष 1996 में स्थापित 'सूर्यकिरण' टीम अब तक देश-विदेश में 750 से अधिक सफल प्रदर्शन कर चुकी है।

प्रदर्शन के लिए स्वदेशी प्रशिक्षण विमान 'हॉक एमके-132' का उपयोग किया जाएगा। ये विमान हवा में केसरिया, सफेद और हरे रंग का धुआं छोड़ते हुए तिरंगा बनाएंगे। इन विमानों में इस विशेष तकनीकी सुधार का कार्य भी नासिक में ही संपन्न हुआ है, जो शहर के लिए गर्व की बात है।

इस भव्य आयोजन की एक और खास बात यह है कि नासिक की बहू और सूर्यकिरण टीम की जनसंपर्क अधिकारी, फ्लाइट लेफ्टिनेंट कवल संधू इस पूरे आयोजन की कमेंट्री सुनाएंगी, वे दर्शकों को विमानों के करतबों और पायलटों के साहस की बारीकियों से अवगत कराएंगी।

"नासिक के नागरिकों के लिए यह एक दुर्लभ अवसर है। वायु सेना का यह शौर्य नई पीढ़ी में जोश भर देगा।"

- आयुष प्रसाद, जिलाधिकारी, नासिक

"सूर्यकिरण टीम का आदर्श वाक्य 'सदैव सर्वोत्तम' है। इसी के अनुरूप गंगापुर बांध क्षेत्र में एक सर्वश्रेष्ठ शो का प्रदर्शन किया जा रहा है।"

- कवल संधू, फ्लाइट लेफ्टिनेंट एवं जनसंपर्क अधिकारी

युवाओं को देशभक्ति की मिलेगी प्रेरणा

हवाई प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया है। हवा में करतब दिखाते समय दो विमानों के बीच की दूरी महज पांच मोटर होगी, जो पायलटों की सटीकता और अनुशासन को दर्शाता है।

इस टीम में लड़ाकू पायलट, इंजीनियर और कुशल तकनीशियनों सहित कुल 150 सदस्य शामिल हैं। सूर्यकिरण टीम के विमान बुधवार 21 जनवरी को ही नासिक पहुंच चुके हैं और अंतिम रिहर्सल पूरी कर ली गई है।

जिलाधिकारी आयुष प्रसाद ने कहा कि इस एरोबैटिक शो से नासिक के युवाओं को देशभक्ति की प्रेरणा मिलेगी और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने नागरिकों से बड़ी संख्या में आकर वायु सेना के इन साहसी करतबों को देखने की अपील की है।

औरंगजेब का पतन: दिल्ली का तख्त और 5 लाख की फौज... फिर क्यों महाराष्ट्र की मिट्टी बन गई मुगल सल्तनत की कब्रगाह?

दिवाली-छठ पर रेलवे का तोहफा, मुंबई-पुणे-नागपुर समेत कई शहरों के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

IndiGo से भरिए विदेश की उड़ान; 2028 से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने की तैयारी, CEO विली का बड़ा ऐलान

शरद पवार पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती, सीने में दर्द की शिकायत के बाद डॉक्टरों की निगरानी में

PM मोदी ने की पुणे मेट्रो की पिंक लाइन की तारीफ, जानें रूट, लागत और इसकी 3 बड़ी खूबियां