प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
नासिक

सिंहस्थ कुंभ को लेकर कुशावर्त कुंड पर बड़ा एक्शन, CSR पहल से पवित्र कुंड का पुनरुद्धार

Nashik Kumbh Mela: सिंहस्थ कुंभ मेले को देखते हुए त्र्यंबकेश्वर के पवित्र कुशावर्त कुंड के जल शुद्धिकरण व पुनरुद्धार का कार्य तेज़ी से शुरू। VIL कंपनी CSR के तहत परियोजना क्रियान्वित कर रही है।

अंकिता पटेल

Trimbakeshwar Simhastha Kumbh News: नासिकआगामी सिंहस्थ कुंभ मेले के मद्देनजर त्र्यंबकेश्वर स्थित पवित्र कुशावर्त कुंड के जल शुद्धिकरण और पुनरुद्धार का काम युद्ध स्तर पर शुरू हो गया है।

कुंभ मेला प्राधिकरण के आयुक्त शेखर सिंह ने वीआईएल (VIL) कंपनी को इस प्रोजेक्ट पर तत्काल काम शुरू करने के निर्देश दिए हैं। यह परियोजना कंपनी द्वारा सीएसआर (CSR) पहल के तहत क्रियान्वित की जा रही है।

अत्याधुनिक सिस्टम से पानी की गुणवत्ता रहेगी बरकरार

त्र्यंबकेश्वर में साल भर लाखों श्रद्धालु आते हैं, जिससे कुंड के पानी की गुणवत्ता प्रभावित होती है। इसे देखते हुए वर्तमान उपचार संयंत्र की क्षमता को 100 से बढ़ाकर 300 कर दिया गया है। इस नई प्रणाली की सबसे बड़ी विशेषता यह है। कि अब पूरे कुंड की सफाई 9 घंटे के बजाय मात्र 3 घंटे में हो सकेगी। जल की शुद्धता राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) के मानकों के अनुसार सुनिश्चित की जाएगी।।

जून तक पूरा होगा काम

प्रोजेक्ट की योजना के अनुसार, अगले 25 वर्षों तक इस संयंत्र के रखरखाव और मरम्मत की जिम्मेदारी वीआईएल कंपनी की होगी। 15 दिसंबर को कंपनी द्वारा दिए गए प्रस्तुतीकरण में तकनीकी बारीकियों को स्पष्ट किया गया है।

नगर परिषद अब बिजली आपूर्ति और आवश्यक अनुमतियों की प्रक्रिया को गति प्रदान करेगी। आयुक्त शेखर सिंह ने बताया कि यह महत्वपूर्ण परियोजना जून के अंत तक पूरी होने की उम्मीद है।

आगामी कार्यवाही और प्रगति की समीक्षा के लिए 26 दिसंबर 2025 को दोपहर 12 बजे वीडियो कांफ्रेंसिग के जरिए बैठक बुलाई गई है। इस प्रोजेक्ट के पूरा होने से कुशावर्त कुंड का जल हमेशा स्नान के योग्य और स्वास्थ्यप्रद बना रहेगा।

LPG Price Hike: कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में भारी बढ़ोतरी, जानें दिल्ली, मुंबई, पटना और लखनऊ के ताजा रेट

IAS बनना चाहते थे रामनाथ कोविंद, UPSC पास करने के बाद भी टूटा सपना, जानिए पूर्व राष्ट्रपति से जुड़ी रोचक बातें

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी