नासिक छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती ( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
नासिक

नासिक में शिवजयंती पर 2000 पुलिस कर्मी तैनात, 36 घंटे हाई-अलर्ट, भद्रकाली शोभायात्रा पर कड़ी नजर

Nashik Police Security Bandobast: शिवाजी महाराज जयंती पर नासिक में 2000 पुलिस कर्मी, 200 अधिकारी और 700 होमगार्ड 36 घंटे के बंदोबस्त पर तैनात हैं। भद्रकाली शोभायात्रा सहित प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्ष

अंकिता पटेल

Nashik Shivaji Maharaj Jayanti: नासिक छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती के अवसर पर नासिक शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। भद्रकाली क्षेत्र की मुख्य शोभायात्रा सहित अन्य इलाकों में होने वाले भव्य आयोजनों को देखते हुए करीब दो हजार पुलिस कर्मियों और 200 से अधिक अधिकारियों को 36 घंटे के निरंतर बंदोबस्त पर तैनात किया गया है।

पुलिस आयुक्त संदीप कर्णिक के मार्गदर्शन में उपायुक्त किरणकुमार चव्हाण, मोनिका राऊत, किशोर काले और किरिधिका सी।एम। सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाल रहे हैं।

सुरक्षा बल बुधवार 18 फरवरी शाम 6 बजे से तैनात हो चुके हैं, जो शुक्रवार तड़के तक ड्यूटी पर रहेंगे। सुरक्षा के लिए क्यूआरटी, एसआरपीएफ की टुकड़ियां और 8 से अधिक स्ट्राइकिंग फोर्स को स्टैंडबाय पर रखा गया है। सुरक्षा व्यवस्था में 700 होमगार्ड (500 पुरुष और 200 महिलाएं) भी शामिल हैं।

नियम पालन जरूरीः डीजे पर नो एंट्री

  • प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि उत्सव के दौरान वाद्ययंत्र बजाने की अनुमति गुरुवार सुबह 6 बजे से रात 12 बजे तक ही होगी।
  • जुलूस में डीजे के उपयोग पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया है और साउंड सिस्टम की आवाज निर्धारित सीमा में ही रखनी होगी।
  • नियमों का उल्लंघन करने वाले महलों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

सुरक्षा बल का विवरण

क्रमांक पद / बल संख्या
1 वरिष्ठ अधिकारी (आयुक्त, उपायुक्त, ACP) 11
2 निरीक्षक (Inspectors) 46
3 सहायक व उप-निरीक्षक 145
4 पुलिस जवान 1,334
5 होमगार्ड कर्मी 700
6 विशेष बल (QRT / SRPF / ATS) तैनात

सीसीटीवी और बीट मार्शल की निगरानी

पूरे जुलूस मार्ग की सीसीटीवी कैमरों से लाइव निगरानी की जाएगी, संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की पैदल गश्त (बीट मार्शल) बढ़ा दी गई है। इसके अलावा, सुरक्षा के लिहाज से शहर के होटलों और लॉज की सघन जांच के निर्देश दिए गए हैं ताकि कोई भी अवांछित तत्व उत्सव में खलल ने डाल सके, आतंकवाद विरोधी दस्ता भी पूरी तरह सतर्क है।

कंगना रनौत मुस्लिम समुदाय से मांगें माफी... भड़के वारिस पठान, कहा- भाजपा नेतृत्व ऐसे नेताओं पर लगाए लगाम

CJI सूर्यकांत के विरोध के बीच NLSIU ने 34वां दीक्षांत समारोह किया कैंसिल, 12 सितंबर को होना था आयोजन

बिहार में खुलेगी पहली ऑल-विमेन यूनिवर्सिटी, छात्रा से वीसी तक सब महिलाएं; सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान

22 हजार करोड़ के कर्ज पर सिर्फ 6.5 करोड़ में समझौता? सुभाष चंद्रा की कर्जमाफी पर विजय माल्या का तंज

जबलपुर में 600 करोड़ के T-72 टैंक प्रोजेक्ट का भूमि पूजन; रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी बड़ी सौगात