नासिक

नाशिक: 200 करोड़ की संपत्ति और 35 एकड़ का फार्महाउस... पढ़िए ढोंगी अशोक खरात के आलीशान साम्राज्य की पूरी कहानी

नाशिक सेक्स स्कैंडल में तांत्रिक अशोक खरात की अरबों की संपत्ति और राजनीतिक संबंधों का खुलासा। जांच जारी है।

रूपम सिंह

Ashok Kharat News: नाशिक में चर्चित सेक्स स्कैंडल मामले में आरोपी ढोंगी तांत्रिक अशोक खरात के खिलाफ जांच तेज हो गई है। एसआईटी जांच में हर दिन नए खुलासे सामने आ रहे हैं, जिसमें उसकी अरबों रुपये की संपत्ति का भी पर्दाफाश हुआ है।

जांच में सामने आया है कि खरात और उसके परिवार के नाम पर नाशिक शहर के अलावा सिन्नर, शिरडी, राहाता, निघोज और निमगांव कोरहाले में बड़े पैमाने पर जमीन और संपत्तियां दर्ज हैं। एक जमीन में ठाणे के एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी की साझेदारी की भी जानकारी सामने आई है।

छापे में हथियार, नकदी और दस्तावेज जब्त

महिला के यौन शोषण के मामले में केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने खरात के शहर स्थित बंगले, कार्यालय और सिन्नर स्थित फार्महाउस पर छापेमारी की। इस दौरान पिस्तौल, जिंदा कारतूस, करीब 8 लाख रुपये नकद, दो लैपटॉप और संपत्ति से जुड़े दस्तावेज जब्त किए गए।

CM की सख्त प्रतिक्रिया

मामले के राजनीतिक तूल पकड़ने के बीच मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि इस प्रकरण से जुड़े सभी तथ्य उनके पास हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि मामले को राजनीतिक रंग देने के बजाय गंभीरता से जांच होने दी जानी चाहिए। सरकार पीड़ित महिलाओं को सामने आने के लिए प्रोत्साहित कर रही है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

100 से अधिक देशों की यात्रा, 60 से ज्यादा जमीन रिकॉर्ड

जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी तांत्रिक ने कथित रूप से 100 से अधिक देशों की यात्रा की है। अब तक उसकी संपत्तियों से जुड़े 60 से अधिक सातबारा अभिलेख सामने आ चुके हैं। नाशिक के कर्मयोगीनगर में उसका आलीशान बंगला और शरणपुर रोड पर कार्यालय भी जांच के दायरे में है।

इस पूरे प्रकरण में पुलिस और एसआईटी की संयुक्त जांच जारी है, और आने वाले दिनों में और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज