गोदावरी नदी प्रदूषण (सोर्सः सोशल मीडिया)
नासिक

पवित्र गोदावरी का पानी हुआ जहरीला, अंबड औद्योगिक क्षेत्र के जल में मिला खतरनाक क्रोमियम

Nashik Satpur Pollution: नासिक के सातपुर MIDC में बिना उपचार किया गया रासायनिक अपशिष्ट जल प्राकृतिक नाले के पास छोड़ने का मामला सामने आया है।

आंचल लोखंडे

Highlights:

  • प्रयोगशाला जांच में पानी में 1.16 मिलीग्राम प्रति लीटर हेक्सावेलेंट क्रोमियम और 1.20 मिलीग्राम प्रति लीटर कुल क्रोमियम पाया गया।

  • पानी में सीसा, पारा, आर्सेनिक, कैडमियम, एंटीमनी और सेलेनियम जैसी जहरीली भारी धातुओं की मौजूदगी भी सामने आई है।

  • जांच रिपोर्ट में पानी का pH स्तर 1.82, COD 8,200 और BOD 3,280 मिलीग्राम प्रति लीटर दर्ज किया गया है।

Godavari River Pollution: नासिक जिले के अंबड औद्योगिक क्षेत्र में भूजल और सतही जल मेंं पाए जाने का मामला अभी चर्चा में ही था कि अब सातपुर एमआईडीसी में भी रासायनिक प्रदूषण का गंभीर मामला सामने आया है। सातपुर के प्लॉट क्रमांक एसएस-51 स्थित एक औद्योगिक इकाई से बिना उपचार किया गया पीले रंग का रासायनिक अपशिष्ट जल प्राकृतिक नाले के किनारे खोदे गए कच्चे गड्ढे में पाइप के जरिए छोड़े जाने का खुलासा हुआ है।

प्रयोगशाला की जांच में पानी में हेक्सावेलेंट क्रोमियम के साथ सीसा, पारा, आर्सेनिक और कैडमियम जैसी जहरीली भारी धातुएं पाई गई हैं। मामले में महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण मंडल ने संबंधित कंपनी को क्लोजर नोटिस जारी कर इकाई बंद कर दी है।

जांच में क्रोमियम और भारी धातुओं की पुष्टि

गोदावरी प्रदूषण के मुद्दे पर उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर करने वाले रोशन केदार ने संबंधित अपशिष्ट जल के नमूने एकत्र किए थे। इन्हें अश्वमेध इंजीनियर्स एंड कंसल्टेंट्स नामक मान्यताप्राप्त प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा गया। 7 नवंबर को लिए गए नमूनों की रिपोर्ट 14 नवंबर को प्राप्त हुई। रिपोर्ट के अनुसार, पानी में हेक्सावेलेंट क्रोमियम की मात्रा 1.16 मिलीग्राम प्रति लीटर और कुल क्रोमियम की मात्रा 1.20 मिलीग्राम प्रति लीटर दर्ज की गई।

गंभीर चिंता का विषय

पानी का पीएच स्तर महज 1.82 पाया गया, जो अत्यधिक अम्लीयता को दर्शाता है। प्रयोगशाला रिपोर्ट में पानी में सीसा 0.087, कैडमियम 0.023, आर्सेनिक 0.016, पारा 0.013, एंटीमनी 0.052 और सेलेनियम 0.031 मिलीग्राम प्रति लीटर पाया गया है। इसके अलावा रासायनिक ऑक्सीजन मांग (सीओडी) 8,200 और जैविक ऑक्सीजन मांग (बीओडी) 3,280 मिलीग्राम प्रति लीटर दर्ज की गई है। इनका उच्च स्तर पानी की गुणवत्ता और जलीय जीवन के लिए गंभीर चिंता का विषय है।

अपशिष्ट जल छोड़े जाने का आरोप

सातपुर क्षेत्र के प्राकृतिक नाले आगे जाकर गोदावरी नदी में मिलते हैं। ऐसे में नाले के किनारे जमीन में रासायनिक अपशिष्ट जल छोड़ने से भूजल और नदी के पानी की गुणवत्ता प्रभावित होने की आशंका है। आगामी सिंहस्थ कुंभमेला 2027 के मद्देनजर यह मामला और महत्वपूर्ण हो गया है। देशभर से लाखो श्रद्धालुओं के नासिक पहुंचने की संभावना है। ऐसे में गोदावरी को प्रदूषण से बचाना प्रशासन के सामने बड़ी चुनौती है।

प्रदूषण नियंत्रण मंडल की कार्रवाई

प्रयोगशाला रिपोर्ट सामने आने के बाद महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण मंडल ने संबंधित औद्योगिक इकाई के खिलाफ कार्रवाई करते हुए क्लोजर नोटिस जारी किया और इकाई बंद कर दी। हालांकि, अपशिष्ट जल छोड़ने की पूरी प्रक्रिया, प्रदूषण के संभावित प्रभाव और जिम्मेदार लोगों की भूमिका की विस्तृत जांच की जरूरत है।

रिपोर्ट में मिले रासायनिक तत्व

  • हेक्सावेलेंट क्रोमियम: 1.16

  • कुल क्रोमियम: 1.20

  • सीसा: 0.087

  • कैडमियम: 0.023

  • आर्सेनिक: 0.016

  • पारा: 0.013

  • एंटीमनी: 0.052

  • सेलेनियम: 0.031

  • सीओडी:8,200

  • बीओडी:3,280

  • पीएच स्तर:1.82

भारत समिट विवाद: सुप्रीम कोर्ट में याचिका, विदेशी नेता के वोट चोर, गद्दी छोड़ नारे की SIT जांच की मांग

कोलकाता में आज से सागर सुरक्षा 2026 का आगाज, तटीय सुरक्षा मजबूत करने के लिए जुटेंगे देशभर के वरिष्ठ अधिकारी

रिंकू सिंह ने प्रिया सरोज को प्यार के जाल में कैसे फंसाया? कैसे शुरू हुई दोनों की लव स्टोरी

लाठियों से नहीं टूटा हौसला, देश के लिए दे दी जान; जानिए पंजाब केसरी लाला लाजपत राय की शौर्यगाथा

बालासाहेब ठाकरे की पुण्यतिथि पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, शिवराज सिंह चौहान से योगी आदित्यनाथ तक ने किया याद