नासिकरोड मध्यवर्ती कारागार सोर्स: सोशल मीडिया
नासिक

नासिकरोड जेल में कैदियों की हाईटेक मुलाकातें, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से 10,844 ई-मुलाकातों का रिकॉर्ड

Nashik Jail E-Meeting Milestone: नासिकरोड मध्यवर्ती जेल में 1 जनवरी से 4 अक्टूबर तक 10,844 ई-मुलाकातें हुईं। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से कैदियों के परिजनों को बड़ी राहत मिली।

मनीषा बोंदरे

Highlights

  • नासिकरोड मध्यवर्ती कारागार में 1 जनवरी से 4 अक्टूबर तक 10,844 ई-मुलाकातें दर्ज।

  • वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से परिजनों और वकीलों से संवाद करना हुआ आसान।

  • ई-मुलाकातों के मामले में महाराष्ट्र 1,15,933 मुलाकातों के साथ देश में पहले स्थान पर।

  • येरवडा जेल 27,305 ई-मुलाकातों के साथ राज्य में पहले स्थान पर।

  • नाशिकरोड जेल में कुल 47,584 मुलाकातें दर्ज, इनमें 36,740 प्रत्यक्ष मुलाकातें शामिल।

Nashik Road Central Jail E-Mulakat Video Conferencing: नासिकरोड मध्यवर्ती कारागार में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कैदियों और उनके परिजनों के बीच संवाद की सुविधा तेजी से लोकप्रिय हो रही है। 1 जनवरी से 4 अक्टूबर तक यहां 10,844 ई-मुलाकातें दर्ज की गईं। वहीं, 1,15,933 ऑनलाइन मुलाकातों के साथ महाराष्ट्र देश में पहले स्थान पर रहा। इस डिजिटल सुविधा से परिजनों का समय और यात्रा खर्च बच रहा है।

नासिकरोड जेल में कैदियों की हाईटेक मुलाकातें

नासिक शहर, जेल में बंद कैदियों को उनके परिजनों और वकीलों से संवाद करने की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए अब आधुनिक तकनीक का सहारा लिया जा रहा है। पहले कैदियों से मुलाकात करने के लिए परिवार के सदस्यों को जेल तक पहुंचना पड़ता था, लेकिन अब वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होने वाली ई-मुलाकातों ने यह प्रक्रिया काफी आसान बना दी है। इस डिजिटल व्यवस्था के इस्तेमाल में महाराष्ट्र ने देशभर में पहला स्थान हासिल किया है। वहीं, नासिकरोड मध्यवर्ती कारागार ने भी इस मामले में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है।

10 महीने में 10,844 ई-मुलाकातें

नासिकरोड मध्यवर्ती कारागार में 1 जनवरी से 4 अक्टूबर तक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कुल 10,844 ई-मुलाकातें दर्ज की गईं। इसके अलावा, जेल के मुलाकात कक्ष में पहुंचकर 36,740 परिजनों ने कैदियों से प्रत्यक्ष मुलाकात की। इस तरह संबंधित अवधि में जेल में कुल 47,584 मुलाकातें हुईं। आंकड़े बताते हैं कि परिजन अब पारंपरिक मुलाकात के साथ डिजिटल सुविधा का भी बड़े पैमाने पर इस्तेमाल कर रहे हैं।

ई-मुलाकातों में महाराष्ट्र अव्वल

देश के 36 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की लगभग 1,332 जेलों में ई-मुलाकात की सुविधा उपलब्ध है। आंकड़ों के अनुसार, महाराष्ट्र 1,15,933 ऑनलाइन मुलाकातों के साथ देश में पहले स्थान पर है। तमिलनाडु 40,797 मुलाकातों के साथ दूसरे, दिल्ली 38,132 के साथ तीसरे, गुजरात 34,559 और बिहार 33,267 मुलाकातों के साथ आगे हैं।

येरवडा जेल सबसे आगे

महाराष्ट्र की प्रमुख जेलों में पुणे की येरवडा मध्यवर्ती जेल 27,305 ई-मुलाकातों के साथ पहले स्थान पर है। मुंबई की आर्थर रोड जेल में 12,060, नागपुर जेल में 11,631, नासिकरोड जेल में 10,844, तलोजा जेल में 10,604 और ठाणे जेल में 8,587 ऑनलाइन मुलाकातें दर्ज की गईं।

प्रत्यक्ष मुलाकातों में यूपी आगे

देशभर में प्रत्यक्ष और ऑनलाइन मुलाकातों को मिलाकर कुल 68 लाख 46 हजार 622 मुलाकातें दर्ज की गईं। कुल मुलाकातों के मामले में उत्तर प्रदेश 18 लाख 22 हजार 194 के साथ पहले स्थान पर रहा, जबकि महाराष्ट्र 5 लाख 90 हजार 951 मुलाकातों के साथ तीसरे स्थान पर है। हालांकि, उत्तर प्रदेश में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मुलाकातों का आंकड़ा शून्य दर्ज किया गया, जबकि महाराष्ट्र ने डिजिटल मुलाकातों में शानदार प्रदर्शन किया।

परिजनों का समय और खर्च बचा

ई-मुलाकात व्यवस्था से जेल प्रशासन के साथ कैदियों के परिवारों को भी राहत मिली है। दूर-दराज से जेल पहुंचने वाले परिजनों का यात्रा खर्च और समय बच रहा है। बुजुर्गों, महिलाओं और छोटे बच्चों के साथ यात्रा करने वाले परिवारों के लिए यह सुविधा विशेष रूप से उपयोगी साबित हो रही है।

इसके अलावा, जेल में प्रत्यक्ष मुलाकात के दौरान होने वाली भीड़ को नियंत्रित करना आसान हुआ है। कैदियों को मुलाकात कक्ष तक लाने और उनकी सुरक्षा व्यवस्था पर पड़ने वाला अतिरिक्त दबाव भी कम हुआ है। डिजिटल तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल से कैदियों और उनके परिवारों के बीच संपर्क बनाए रखना पहले की तुलना में अधिक सुविधाजनक हो गया है।

देश के कई राज्यों में आगजनी का तांडव: दिल्ली-गाजियाबाद से सिक्किम और पटना तक मचा हड़कंप

देश का पहला निजी फ्यूजन रिएक्टर, ऊर्जा क्षेत्र में नई क्रांति की तैयारी; जानिए क्यों है यह खास

अनंत सिंह की बेटी की भव्य शादी, जानिए कौन हैं शिवांगी और उनके पति ऋषिकेश; क्या करते हैं काम?

बाबरी मस्जिद को टूटते देख सोनिया गांधी क्यों रोने लगी? मात्र 1 प्वॉइंट में जानें

अब चीन पर निर्भरता खत्म! भारत में बनेंगे शिपिंग कंटेनर, मोदी सरकार ने खोला 10 हजार करोड़ का खजाना