Holi Special Trains ( सोर्स: सोशल मीडिया ,AI ) 
नासिक

होली पर रेलवे का तोहफा: एलटीटी से 30 स्पेशल ट्रेनें, नासिक रोड से यूपी-बिहार जाने वालों के लिए बड़ी राहत

Holi Special Trains: होली पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने LTT से UP-बिहार के लिए 30 स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। 26 फरवरी से 3 मार्च के बीच होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन।

अंकिता पटेल

Mumbai To UP Bihar Trains: नासिक रोड होली के त्योहार के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने 30 होली स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें मुख्य रूप से लोकमान्य तिलक टर्मिनस मुंबई से उत्तर प्रदेश और बिहार के विभिन्न शहरों के बीच संचालित की जाएंगी।

एलटीटी सुल्तानपुर एसो स्पेशल (4 फेरियों): गाड़ी संख्या 04211 एलटीटी से 27 फरवरी और 3 मार्च को दोपहर 14:35 बजे प्रस्थान करेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04212 सुल्तानपुर से 26 फरवरी और 2 मार्च को सुबह 04:00 बजे चलेगी। एलटीटी वाराणसी एसी स्पेशल (4 फेरियां): गाड़ी संख्या 04225 एलटीटी से 26 फरवरी और 2 मार्च को दोपहर 14:35 बजे रवाना होगी। वहीं,गाड़ी संख्या 04226 वाराणसी से 25 फरवरी और 1 मार्च की रात 01:35 बजे जस्थान करेगी।

प्रमुख ठहरावः ठाणे, कल्याण, नासिक रोड, चालीसगांव, पाचोरा, भुसावल, खंडवा, इटारसी, रानी कमलापति, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, उरई, कानपुर सेंट्रल और लखनऊ, यूपी-बिहार सेवाओं का विस्तार (22 फेरियां) एलटीटी रक्सौल स्पेशलः गाड़ी संख्या 05558 अब 12 मार्च से 2 अप्रैल तक हर गुरुवार को चलेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 05557 रक्सौल से 10 से 31 मार्च तक हर मंगलवार को संचालित होगी।

त्योहार पर ट्रेनें चलने से नासिक के लोगों को होगी सुविधा

एलटीटी सहरसा स्पेशलः गाड़ी संख्या 05586 आगामी 8 से 29 मार्च के बीच प्रत्येक रविवार को चलेगी, वापसी में गाड़ी संख्या 05585 सहरसा से 6 से 27 मार्च तक हर शुक्रवार को रवाना होगी, एलटीटी चनबाद स्पेशल गाड़ी संख्या 03380 एलटीटी से 12 से 26 मार्च तक हर गुरुवार को चलेगी, जबकि गाड़ी संख्या 03379 धनबाद से 10 से 24 मार्च तक हर मंगलवार को संचालित की जाएगी। मध्य रेल के इस निर्णय से होली पर घर जाने वाले प्रवासी मजदूरों और कामगारों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

न्यूयॉर्क में गूंजा गीता का संदेश, मोहन भागवत बोले- कृष्ण चेतना में छिपा दुनिया के संकटों का समाधान

Weather Alert: यूपी-बिहार और उत्तराखंड समेत कई राज्यों में मूसलाधार बारिश, बिजली गिरने का अलर्ट

B Nagendra Resignation: कौन हैं बी नागेंद्र, डीके शिवकुमार कैबिनेट से क्यों दिया इस्तीफा; जानें सबकुछ

वाल्मीकि निगम घोटाले में घिरे B. Nagendra ने दिया इस्तीफा, बोले- दलित होने के कारण बनाया जा रहा निशाना

अरुणाचल प्रदेश में डोली धरती, कुरुंग कुमे में महसूस किए गए भूकंप के झटके; दहशत में घरों से बाहर निकले लोग!