प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया) 
नासिक

मनपा चुनाव से पहले BJP में बगावत, नासिक रोड कार्यालय में हंगामा, नेतृत्व के खिलाफ नारेबाजी

Nashik Road BJP:आगामी मनपा चुनाव से पहले नासिक रोड में भाजपा के भीतर टिकट वितरण को लेकर असंतोष उग्र हो गया, कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय में जोरदार प्रदर्शन किया।

अंकिता पटेल

Municipal Election, Ticket Distribution: नासिक रोड आगामी महानगरपालिका चुनाव की पृष्ठभूमि में भारतीय जनता पार्टी के भीतर का आंतरिक असंतोष अब हिंसक रूप लेने लगा है।

नासिक रोड स्थित भाजपा कार्यालय में आज निष्ठावान कार्यकर्ताओं और इच्छुक उम्मीदवारों ने शहराध्यक्ष सुनील केदार तथा स्थानीय विधायकों के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।

समर्पित कार्यकर्ताओं की अनदेखी और 'आयातित' उम्मीदवारों को मौका देने के आरोपों के बीच परिसर में भारी तनाव देखा गया। टिकट वितरण की प्रक्रिया शुरू होते ही पार्टी के भीतर गुटबाजी खुलकर सामने आ गई है वर्षों से पार्टी के लिए जमीन पर काम करने वाले पदाधिकारियों का आरोप है कि उन्हें दरकिनार कर बाहरी दलों से आए लोगों को प्राथमिकता दी जा रही है।

संभाजी मुरुस्कर, दिनकर आढाव और श्वेता भंडारी जैसे नामों को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में तीव्र नाराजगी है। इस प्रदर्शन में सचिन हांडगे, प्रवीण पवार, योगेश कपिले, रामदास गांगुर्डे और आरपीआई नेता संजय भालेराव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे।

शहराध्यक्ष पर 'लेन-देन' के गंभीर

आरोप : नाराज कार्यकर्ताओं ने शहराध्यक्ष सुनील केदार के सामने सीधे सवालों की बौछार कर दी। प्रदर्शनकारियों ने खुलेआम आरोप लगाया कि उम्मीदवारों के चयन में भारी आर्थिक लेन-देन किया गया है।

जब स्थिति बेकाबू होने लगी और कार्यकर्ताओं ने केदार को घेर लिया, तब नासिक रोड पुलिस के वरिष्ठ निरीक्षक जितेंद्र सपकाले और जयंत शिरसाट ने मौके पर पहुँचकर उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला। कार्यकर्ताओं का दावा है कि शहराध्यक्ष सवालों का जवाब देने के बजाय वहां से निकलने की कोशिश कर रहे थे।

अब 'संकटमोचक' की शरण में जाएंगे बागी

स्थानीय नेतृत्व के व्यवहार से क्षुब्ध कार्यकर्ताओं ने अब सीधे प्रदेश स्तर पर लड़ाई लड़ने का मन बना लिया है। प्रदर्शनकारियों ने घोषणा की है कि वे अपनी शिकायतों का लिखित ज्ञापन सार्वजनिक निर्माण मंत्री रविंद्र चव्हाण और राज्य के ग्राम विकास मंत्री गिरीश महाजन को सौपेंगे, कार्यकर्ताओं का कहना है कि पार्टी के लिए खून-पसीना एक करने वालों का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, नासिक रोड में हुए इस हंगामे ने भाजपा के चुनावी समीकरणों को उलझा दिया है।

सौरव दास और आशुतोष रांका मुझसे बेहतर लीडर, CJP नेता अभिजीत दीपके का बड़ा बयान

आप जेन-जी नहीं... दिल्ली HC में सौरव दास और आशुतोष रांका की याचिका पर सुनवाई, कोर्ट ने उम्र पूछकर लताड़ा

नक्सलवाद के बाद अब देश को नशामुक्त करने का संकल्प, अमित शाह ने तय की बड़ी डेडलाइन- VIDEO

दिल्ली एयरपोर्ट पर क्यों रोके गए पंजाब के CM भगवंत मान? अथॉरिटी ने काटा 50 हजार का चालान, AAP ने सरकार को घेरा

ग्रेजुएट्स और शिक्षकों के हाथ में बिहार की राजनीति की चाबी, जानिए कैसे होते हैं MLC चुनाव