निर्मला गावित  
नासिक

निर्मला गावित को टक्कर मारने वाला आरोपी ड्राइवर गिरफ्तार, पूर्व MLA की हालत स्थिर

Nirmala Gavit Accident: नाशिक के आरडी सर्कल क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में पूर्व विधायक निर्मला गावित गंभीर रूप से घायल हो गईं। अज्ञात वाहन चालक फरार था, जिसे सीसीटीवी फुटेज से गिरफ्तार किया गया।

अर्पित शुक्ला

Nashik News: आरडी सर्कल क्षेत्र में सोमवार 25 नवंबर की शाम हुए एक सड़क हादसे में इगतपुरी की पूर्व विधायक निर्मला गावित गंभीर रूप से घायल हो गईं. वह घर के बाहर अपने पोते-पोतियों के साथ टहल रही थीं, तभी एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर मारने के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया. घायल गावित को तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी स्थिति स्थिर बनी हुई है, जैसा कि चिकित्सा सूत्रों ने बताया.

अंबड पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना शाम करीब साढ़े 5 बजे हुई. टक्कर मारने वाला वाहन फरार हो जाने के कारण, पुलिस ने क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी थी. फुटेज के आधार पर, संदिग्ध चालक का पता लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

गिरफ्तार किए गए चालक की पहचान रामनाथ घिसाई चौहान (उम्र 42, मूल सुब्रहा, तहसील हरैया, जिला बस्ती, वर्तमान निवासी शांतिनगर, म्हसरूल, नाशिक) के रूप में हुई है. टक्कर मारने के बाद वह घटनास्थल से भाग गया था.

सीसीटीवी फुटेज की मदद से अंबड पुलिस ने उसे पकड़ लिया. इस मामले में अपराध दर्ज कर लिया गया है, और वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक जगवेंद्रसिंह राजपूत के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस उप-निरीक्षक हारुण शेख आगे की जांच कर रहे हैं.

BRICS Summit 2026 LIVE: चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग कल आएंगे भारत, शाम 5.45 बजे PM मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक

Elephant Madhuri Return: वनतारा से कोल्हापुर लौटेगी माधुरी, वापसी से पहले किए गए खास इंतजाम

DUSU Election 2026: चुनावी रण में 6 महिलाएं, 4 पदों के लिए चुनाव; यूनिवर्सिटी प्रशासन की तैयारी पूरी

मोदी ने बताया BRICS की ताकत, पुतिन ने G7 पर साधा निशाना...बिजनेस फोरम में संबोधन की 10 बड़ी बातें

BRICS Business Forum की फैमिली फोटो में शामिल हुए PM मोदी, वैश्विक मंच पर दिखी एकजुटता