नासिक जनआक्रोश मोर्चा (सोर्सः सोशल मीडिया)
नासिक

सांसद संजय राऊत उतरें नासिक के गड्ढोंभरी सड़कों पर, ठाकरे गुट का बदहाल सरकार और प्रशासन पर हल्लाबोल

Nashik Pothole Problem: नासिक में गड्ढों की समस्या के खिलाफ ठाकरे गुट ने सांसद संजय राऊत के नेतृत्व में मनपा तक जनआक्रोश मोर्चा निकाला और कार्रवाई की मांग की।

आंचल लोखंडे

Nashik Jan Aakrosh Morcha: नासिक शहर में गड्ढों की समस्या को लेकर शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे पक्ष ने सोमवार को मनपा प्रशासन के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाया। नागरिकों को हो रही परेशानी और गड्ढों के कारण होने वाली दुर्घटनाओं की ओर प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने के लिए सांसद संजय राऊत के नेतृत्व में शालिमार स्थित शिवसेना मध्यवर्ती कार्यालय से महानगरपालिका तक जनआक्रोश मोर्चा निकाला गया। मोर्चे में ठाकरे गुट के पदाधिकारी, शिवसैनिक और बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए। मोर्चे के दौरान शहर की बदहाल सड़कों, गड्ढों के कारण होने वाली दुर्घटनाओं और नागरिकों की सुरक्षा का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया।

आंदोलन स्थल पर गड्ढों के कारण जान गंवाने का दावा किए गए सात नागरिकों के छायाचित्र लगाए गए थे। इन मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी मौत के लिए जिम्मेदारी तय करने की मांग की गई।आंदोलन के दौरान एक शिवसैनिक ने यमराज की वेशभूषा धारण कर प्रशासन का विरोध किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि गड्ढों के कारण नागरिकों की जान खतरे में है। सड़कों की समय पर मरम्मत नहीं करने वाले संबंधित अधिकारियों और ठेकेदारों की जिम्मेदारी तय कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। इस अवसर पर सांसद राजाभाऊ वाजे ने प्रशासन की आलोचना करते हुए कहा कि आम नागरिकों के न्यायसंगत अधिकारों के लिए संघर्ष करना शिवसेना की भूमिका रही है।

संजय राऊत के नेतृत्व में मनपा तक मोर्चा

नासिककरों को परेशान करने वाली गड्ढों की समस्या के समाधान के लिए ही यह मोर्चा निकाला गया है। सरकार की ओर से नासिक में बड़े पैमाने पर विकास कार्यों को मंजूरी दिए जाने की बात कही जा रही है। विकास का विरोध करने का कोई कारण नहीं है, लेकिन विकास कार्य उचित तरीके और नियोजन के साथ किए जाने चाहिए। नागरिकों को परेशानी न हो तथा प्रशासन का ध्यान इस गंभीर समस्या की ओर आकर्षित हो, इसी उद्देश्य से मोर्चा निकाला गया है।

मनपा से कार्रवाई की मांग

गड्ढों की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। ऐसे में प्रशासन केवल आश्वासन देने के बजाय तत्काल ठोस कदम उठाए, ऐसी मांग ठाकरे गुट की ओर से की गई। सड़कों की मरम्मत, गड्ढों की स्थायी समस्या का समाधान तथा नागरिकों की जान की जिम्मेदारी तय करने की मांगों को लेकर पक्ष ने आक्रामक रुख अपनाया है। सोमवार का यह जनआक्रोश मोर्चा मनपा प्रशासन के लिए चेतावनी माना जा रहा है।

AAP नेता सौरभ भारद्वाज हिरासत में, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में पहुंचे थे जंतर-मंतर

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट, 8 साल पुराने केस में कोर्ट की बड़ी कार्रवाई

Amit Shah Bhopal Visit: गोपालक सम्मेलन से डेयरी परियोजनाओं तक, जानें 3 अक्टूबर का पूरा कार्यक्रम

आज से तमिलनाडु में महिलाओं और बालिकाओं के लिए ‘विक्ट्री जर्नी स्कीम’, मुख्यमंत्री विजय का ये है नया ऐलान

INDIA Bloc Protest: आज से सेव डेमोक्रेसी आंदोलन की शुरुआत, दिल्ली में ये 11 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद