नाशिक न्यूज (सौ. डिजाइन फोटो ) 
नासिक

सोशल मीडिया पर 'दबदबा' बनाने निकले थे, पुलिस ने सड़क पर घुमाया!

नाशिक में सोशल मीडिया पर 'भाईगिरी' दिखाकर दहशत फैलाने वाले 5 युवक गिरफ्तार। पुलिस ने परेड कराकर इलाके में सख्त संदेश दिया: अब रील वाले गुंडे नहीं बचेंगे!

अर्पित शुक्ला

Nashik News: सोशल मीडिया पर रील बनाकर इलाके में डर और दबदबा बनाने की कोशिश करने वाले पाँच युवकों को उपनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने इनकी सार्वजनिक परेड कराई और यह सख्त संदेश दिया कि सोशल मीडिया पर 'भाईगिरी' दिखाकर दहशत फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

यह कार्रवाई जेलरोड परिसर के कैनाल रोड और आम्रपाली झोपड़पट्टी इलाके में की गई, जहाँ सोहेल पठान, गौरव भामरे, आदित्य अहिरे, किशोर चव्हाण और विनोद घुगे नामक युवक आपराधिक संवादों के साथ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे थे। इन रील्स में "नाशिक की गुन्हेगारी जानलेवा है रे" और "सरळ घरात घुसून सामान अडकवतो रे" जैसे डायलॉग्स शामिल थे, जिनसे ये युवक आपराधिक छवि बनाने की कोशिश कर रहे थे।

मामले की जानकारी मिलते ही सहायक पुलिस आयुक्त डॉ. सचिन बारी, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक जयंत शिरसाठ और उपनिरीक्षक प्रभाकर सोनवणे के नेतृत्व में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर इन युवकों को हिरासत में लिया। गिरफ्तारी के बाद सोमवार को पुलिस ने मुक्तिधाम व आसपास के इलाकों में इनकी परेड निकाली।

इस सख्त कदम की स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों ने सराहना की है। पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है कि सोशल मीडिया के जरिये अपराधी छवि बनाने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit 2026 LIVE: डिनर में शामिल होने पहुंचे BRICS लीडर्स, कई राज्यों के CM-केन्द्रीय मंत्री भी मौजूद

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान

Hindi Diwas 2026: बैंक, मोबाइल, पुलिस और टिकट...ऐसे 50 शब्द जो हिंदी-अंग्रेजी दोनों भाषाओं में हैं एक जैसे