Maharashtra e-Governance Reform ( Source: Social Media ) 
नासिक

ई-गवर्नेंस सुधार में नासिक पुलिस आयुक्तालय राज्य में नंबर-1, मुख्यमंत्री ने आयुक्त संदीप कर्णिक किया सम्मानित

Nashik Police Commissionerate: 150 दिवसीय ई-गवर्नेंस योजना में नासिक पुलिस आयुक्तालय ने राज्य में पहला स्थान हासिल किया। पुलिस आयुक्त संदीप कर्णिक को मुंबई में मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया।

अंकिता पटेल

Maharashtra e-Governance Reform : नासिक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा सरकारी कार्यालयों में ई-प्रशासन (e-Governance) सुधार के लिए निर्देशित ' 150 दिवसीय कार्ययोजना' के तहत नासिक पुलिस आयुक्तालय ने राज्य भर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

'नासिक जिला-कानून का गढ़' अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए पुलिस आयुक्त संदीप कर्णिक को मुंबई में मुख्यमंत्री के हाथों प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

भारतीय गुणवत्ता परिषद (QCI) द्वारा किए गए मूल्यांकन में नासिक पुलिस ने 200 में से 156 अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान हासिल किया। इस चयन के लिए 7 प्रमुख मानकों को आधार बनाया गया था, जिनमें कार्यालयीन वेबसाइट, 'आपले सरकार' प्रणाली, ई-ऑफिस, डैशबोर्ड, व्हाट्सएप चैटबॉट, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) व ब्लॉकचेन का उपयोग और जीआईएस (GIS) मैपिंग शामिल हैं। इन डिजिटल पहलों के माध्यम से पुलिस कामकाज में पारदर्शिता और गतिशीलता आई है।

कुंभ मेले को लेकर भी प्रशासन सतर्क

वर्तमान उपलब्धियों के साथ-साथ नासिक पुलिस आगामी सिंहस्थ कुंभ मेले के सुरक्षा नियोजन में भी जुट गई है।

इस विशाल आयोजन के लिए 35 हजार से अधिक पुलिस कर्मियों की तैनाती की योजना है। सुरक्षा के दृष्टिगत गोदावरी घाट और शहर को कोर एरिया, प्राथमिक और द्वितीयक जैसे तीन स्तरों में विभाजित किया गया है।

शाही स्नान (पर्वणी) से 36 घंटे सक्रिय कर दिया जाएगा, जिसकी पहले ही विशेष सुरक्षा घेरा रूपरेखा आयुक्त कर्णिक की देखरेख में तैयार की जा रही है।

शिकायतों का हुआ तत्काल निपटारा

पुलिस आयुक्त संदीप कर्णिक के मार्गदर्शन में नासिक पुलिस ने जनता से सीधा संवाद स्थापित करने के लिए 'पुलिस आयुक्त आपके द्वार', 'ई-मीट विद सीपी' और 'वॉक इन टूर' जैसे अभिनव प्रयोग किए, इसके अलावा, स्ट्रीट क्राइम पर नियंत्रण और महिला सुरक्षा के लिए विशेष काट्सएप नंबर भी जारी किया गया है, जिस पर प्राप्त शिकायतों का तत्काल निवारण किया जाता है। इन प्रयासों से पुलिस और जनता के बीच विश्वास का वातावरण निर्मित हुआ है।

नेपाल की बाढ़ से यूपी-बिहार जलमग्न, चंपारण में 4 जगह टूटे तटबंध, इंद्रावती का जलस्तर 53 साल के रिकॉर्ड के पार

अरब सागर में तीन हजार करोड़ का ड्रग्स बरामद, इंडियन कोस्ट गार्ड के एक्शन में पांच पाकिस्तानी दबोचा गया

IMD Alert: दिल्ली-NCR से यूपी-बिहार तक बिगड़ेगा मौसम, 16 राज्यों में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी

दो भारतीय नागरिकों पर अमेरिकी प्रशासन का शिकंजा, नकली दवा बेचने के लगे गंभीर आरोप; हो सकती है 71 साल की जेल

INDIA गठबंधन की बैठक से पहले पोस्टर वॉर, दिल्ली में विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने वाला होर्डिंग लगा