प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
नासिक

ऑपरेशन मुस्कान 14: नासिक में 54 बच्चों को नया जीवन, शहर पुलिस की बड़ी कामयाबी

Nashik Operation Muskan: नासिक पुलिस ने ‘ऑपरेशन मुस्कान 14’ के तहत शहर के विभिन्न इलाकों से 54 पीड़ित बच्चों को सुरक्षित मुक्त कराया। यह अभियान पुलिस आयुक्त संदीप कर्णिक के नेतृत्व में चलाया गया।

अंकिता पटेल

Nashik Police Child Rescue: नासिक नासिक शहर पुलिस आयुक्तालय द्वारा चलाए गए 'ऑपरेशन मुस्कान 14' के तहत शहर के विभिन्न इलाकों से कुल 54 पीड़ित बच्चों को सुरक्षित मुक्त कराया गया है।

पुलिस आयुक्त संदीप कर्णिक के नेतृत्व में सरकारवाड़ा, पंचवटी और नासिकरोड जैसे प्रमुख पुलिस विभागों की टीमों ने इस विशेष अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

भीख मांगने वालों के लिए 'मसीहा' बनी खाकी

यह मुहिम मुख्य रूप से उन बच्चों के लिए थी जिन्हें बाल मजदूरी के लिए विवश किया गया था या जी सिग्नल पर भीख मांग रहे थे। अपराध शाखा की सभी इकाइयों के साथ मिलकर विभिन्न सहायक पुलिस आयुक्तों ने अपनी सीमाओं में सघन तलाशी अभियान चलाया।

विभिन्न दुकानों और प्रतिष्ठानों में कम वेतन पर कठिन काम कर रहे 7 बाल मजदूरों को मुक्त कराया गया। इस मामले में नियमों का उल्लंघन करने वाले 6 मालिकों के खिलाफ अपराध दर्ज किए गए है।

शहर के सार्वजनिक स्थानों और ट्रैफिक सिग्नल्स पर भीख मागने वाले 47 बच्चों को पुलिस ने अपनी हिरासत में लिया। मुक्त कराए गए इन सभी 54 बच्चों को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया।

समिति के आदेशानुसार, इनमें से 27 बच्चों को सुरक्षित भविष्य के लिए आचार आश्रम' भेज दिया गया है, जबकि शेष 27 बच्चों को उचित काउंसलिंग के बाद उनके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया है।

पुलिस का उद्देश्य इन बच्चों को अपराध और शोषण की दुनिया से निकालकर शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना है। इस सफल अभियान में पुलिस उपायुक्त प्रशांत बच्छाद, किरणकुमार चव्हाण, मोनिका राऊत, किशोर काले और सहायक पुलिस आयुक्त संदीप मिटके सहित नासिक के सभी पुलिस थानों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने सक्रिय योगदान दिया।

गोल्डी ढिल्लों ने दी धमकी, आखिर अमिताभ बच्चन का 1984 के सिख विरोधी हिंसा से क्या है कनेक्शन?

अयोध्या हमारी, अब मथुरा की बारी', केशव मौर्य की अखिलेश को खुली चुनौती; बोले- कार सेवा में साथ आइए

PM मोदी के साथ फिलीपींस में नजर आई ये खूबसूरत लड़की कौन... भारत से क्या है कनेक्शन? जानें सबकुछ

कांग्रेस का 5 चुनावी राज्यों में बड़ा दांव, स्क्रीनिंग कमेटियों का गठन; यूपी में अजय माकन को मिली कमान

'तुर्रम खां मत बनो' कहावत के पीछे छिपी है 1857 की क्रांति की कहानी, जानिए कौन थे असली तुर्रम खां