प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
नासिक

मनपा चुनाव में सनसनी: बंद मस्जिद खुलवाने के नाम पर 70 लाख की कथित वसूली; इलाके में तनावपूर्ण माहौल

Waqf Board Land: नासिक मनपा चुनाव के बीच प्रभाग 31 में बंद मस्जिद खुलवाने के नाम पर कथित रूप से चुनावी चंदा वसूली का आरोप सामने आया। वक्फ बोर्ड की जमीन व कत्लखाने की चर्चा से मामला व गंभीर हो गया है।

अंकिता पटेल

Nashik Municipal Election: नासिक महानगरपालिका चुनाव की पृष्ठभूमि में प्रभाग क्रमांक 31 में इस समय एक गंभीर और सनसनीखेज मुद्दा चर्चा का केंद्र बना हुआ है।

पाथर्डी फाटा परिसर की बंद पड़ी मस्जिद को खुलवाने का आश्वासन देकर चुनाव लड़ने के लिए आर्थिक मदद मांगे जाने तथा इसके बदले करीब सत्तर लाख रुपये लिए जाने का आरोप कुछ पूर्व नगरसेवकों पर लगाया जा रहा है।

स्थानीय चर्चाओं के अनुसार, "यदि मुझे दोबारा चुना गया तो बंद पड़ी मस्जिद खुलवा दूंगा, इसके लिए चुनाव हेतु आर्थिक सहयोग करें, ऐसा कहते हुए नागरिकों से चंदे के रूप में पैसे इकट्ठा किए गए और ये पैसे संबंधित पूर्व नगरसेवक को दिए जाने का आरोप लगाया जा रहा है।

खास बात यह है कि इस कथित लेन-देन के बदले वक्फ बोर्ड को जमीन दिलाए जाने की चर्चा इलाके में जोर पकड़ रही है। इस प्रकरण को और गंभीर बनाने वाली बात यह है कि वक्फ बोर्ड की इस जमीन पर नए सिरे से कत्लखाना शुरू किए जाने की चर्चा भी परिसर में चल रही है।

निष्पक्ष जांच की उठी मांग

इससे प्रभाग में सामाजिक और धार्मिक माहौल में असहजता फैल गई है और नागरिकों में तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही है। कुछ नागरिक और सामाजिक कार्यकर्ता इस कथित लेन-देन की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे है।

धर्म के नाम पर राजनीतिक लाभ उठाए जाने का आरोप लगा रहे हैं। नागरिकों का कहना है कि विकास के मुद्दों को छोड़कर यदि ऐसे संवेदनशील विषयों पर चुनावी राजनीति की जा रही है, यह खतरनाक है।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज