प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
नासिक

वोटकर नासिककर अभियान को जबरदस्त प्रतिसाद; 15 जनवरी को वोट जरूर डालें: आयुक्त मनीषा खत्री

Vote for Nashikkar: नासिक मनपा चुनाव 2025-26 के तहत वोटकर नासिककर अभियान को जोरदार प्रतिसाद मिला। आयुक्त मनीषा खत्री ने 15 जनवरी को अधिकाधिक मतदान की अपील की और नागरिकों को शपथ दिलाई।

अंकिता पटेल

Voter Awareness Campaign: नासिक महानगरपालिका चुनाव 2025-26 के मद्देनजर मतदाता जागरूकता अभियान के तहत शहर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। वोटकर नासिककर अभियान को शहरवासियों ने जबरदस्त प्रतिक्रिया देते हुए सफल बनाया।

महात्मा नगर मैदान पर आयोजित कार्यक्रम में नासिक नगर निगम की आयुक्त एवं प्रशासक मनीषा खत्री ने नागरिकों से आगामी 15 जनवरी को होने वाले चुनावों में बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील की।

उन्होंने जोर दिया कि मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रत्येक घर तक इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्व पहुंचना चाहिए। इस अवसर पर उपस्थित सभी नागरिकों को मतदान की शपथ भी दिलाई गई।

अभियान के अंतर्गत नासिक बाइकर्स द्वारा एक भव्य बाइक रैली निकाली गई, जिसे आयुक्त मनीषा खत्री ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके तुरंत बाद 3 किलोमीटर और 5 किलोमीटर की 'वोटोथॉन' (दौड़) का शुभारंभ किया गया।

कला प्रस्तुति से लोगों का ध्यान आकर्षित

इस दौड़ में नगर निगम के आयुक्त सहित अतिरिक्त आयुक्त प्रदीप चौधरी, उपायुक्त लक्ष्मीकांत सातलकर, शहर अभियंता संजय अग्रवाल और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने स्वयं भाग लेकर युवाओं का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने पथनाट्य और बैड पथक के माध्यम से संदेश दिया, जबकि अभिनेता किरण भालेराव ने अपनी कला प्रस्तुति से लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

आयुक्त मनीषा खत्री ने मताधिकार का प्रयोग करने का पुनः किया आग्रह

प्रतियोगिता के विजेता धावकों, जिनमें एनसीसी कैडेट्स की संख्या अधिक थी, को अतिरिक्त आयुक्त प्रदीप चौधरी ने सम्मानित किया, इस अभियान में यंग इंडियंस और नासिक साइक्लिस्ट जैसे संगठनों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई।

मनपा प्रशासन ने संकल्ला लिया है कि यह अभियान 14 जनवरी तक निरंतर जारी रहेगा, इससे पहले भी गौदा आरती के दौरान शपथ, साइकिल रैली और पुलिस आयुक्तालय के साथ संयुक्त कार्यक्रमों के माध्यम से जनजागृति की जा चुकी है।

कार्यक्रम के अंत में एक विशाल हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। आयुक्त मनीषा खत्री ने सभी नासिक वासियों से 15 जनवरी को अपने मताधिकार का प्रयोग करने का पुनः आग्रह किया।

सपा नेता सिनोद शाक्य को BJP ने बनाया प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लिस्ट

Hotel Room Safety: होटल में चेक-इन करते ही करें ये 10 जरूरी काम, सुरक्षा में न करें लापरवाही

गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, गोलीबारी में 6 लोगों की मौत; सामने आया खौफनाक VIDEO

SIR पर विपक्ष के प्रदर्शन के जवाब में सड़क पर उतरेंगे केंद्रीय मंत्री! क्या है BJP का प्लान?

SIR के तीनों आदेश सर्वसम्मति से लिए गए, चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में जवाब