प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स : सोशल मीडिया )  
नासिक

नासिक मनपा चुनाव: मतगणना में हंगामा, एजेंटों को प्रवेश न मिलने से तनाव; केंद्रों पर प्रक्रिया बाधित

Nashik Politics: नासिक मनपा चुनाव की मतगणना शुक्रवार सुबह हंगामे के साथ शुरू हुई। कई केंद्रों पर एजेंटों को प्रवेश न मिलने से तनाव बढ़ा और पुलिस व समर्थकों में तीखी नोकझोंक हुई।

अंकिता पटेल

Municipal Poll Results: नासिक महानगरपालिका चुनाव के नतीजों का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों और उनके समर्थकों के सब्र का बांध शुक्रवार सुबह उस समय टूट गया, जब कई पोलिंग स्टेशनों पर मतगणना की शुरुआत भारी हंगामे के साथ हुई।

शहर के विभिन्न केंद्रों पर तय समय पर काउंटिंग शुरू तो हुई, लेकिन उम्मीदवारों के प्रतिनिधियों (एजेंट्स) को प्रवेश न मिलने के कारण स्थिति तनावपूर्ण हो। गई। पुलिस और समर्थकों के बीच तीखी नोकझोंक के चलते कुछ समय के लिए मतगणना प्रक्रिया बाधित रही।

एंट्री को लेकर छिड़ा विवाद

शुक्रवार सुबह जैसे ही पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू हुई, अव्यवस्था की खबरें सामने आने लगीं। वार्ड क्रमांक 20, 21 और 22 में काउंटिंग एजेंटों को मतदान केंद्रों के भीतर प्रवेश नहीं दिया गया।

पुलिस द्वारा रोके जाने पर प्रतिनिधियों ने नाराजगी जताई और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। सही जानकारी न मिलने के कारण केंद्र के बाहर काफी देर तक कंफ्यूजन बना रहा।

प्रतिनिधियों का आरोप था कि उन्हें प्रक्रिया से दूर रखकर पारदर्शिता के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। वार्ड 25, 26 और 28 में भी तकनीकी और प्रशासनिक कारणों से काउंटिंग समय पर शुरू नहीं हो सकी, जिससे उम्मीदवारों की धड़कनें बढ़ गई।

पुलिस का हस्तक्षेप और समाधान हंगामे को बढ़ता देख पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। प्रतिनिधियों और पुलिस के बीच काफी देर तक तीखी बहस (तू-तू मैं-मैं) हुई।

आखिरकार, दस्तावेजों की जांच और उचित सत्यापन के बाद पुलिस ने उम्मीदवारों के प्रतिनिधियों को पोलिंग स्टेशन के भीतर जाने की अनुमति दी। इसके बाद ही मतगणना का कामकाज सुचारू रूप से आगे बढ़ सका।

तनावपूर्ण शांति के बीच गिनती जारी

शुरुआती रुकावट के बाद अब नासिक के सभी केंद्रों पर मतगणना की रफ्तार तेज हो गई है। केंद्रों के बाहर भारी पुलिस बल तैनात है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके, समर्थक अपने-अपने उम्मीदवारों की जीत के दावे कर रहे हैं, लेकिन अंतिम तस्वीर दोपहर बाद ही साफ हो पाएगी।

MLC Election 2026 LIVE: 4 राज्यों की 28 सीटों पर मतदान, UP में सपा का माहौल; बिहार में सर्वाधिक वोटिंग

रेहान वाड्रा की तस्वीरें हटाने वालों को शशि थरूर ने कहा थैंक्यू, कांग्रेस MP ने ली चुटकी, बताया क्या था जरूरी

राहुल गांधी एक फेल प्रोडक्ट हैं, भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, पेश किए सबूत

अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीन के सैनिकों के बीच तनाव, ITBP चीफ के बयान से बवाल, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

आतंकियों के अधिकार की वकालत पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, UN में सुनाया खरी-खरी, याद दिलाया कारगिल युद्ध