प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
नासिक

Nashik Municipal Corporation Elections: भाजपा के साक्षात्कार शुरू, पहले दिन 121 से ज्यादा दावेदार

Nashik Elections : महानगरपालिका चुनाव के लिए BJP ने 122 प्रभागों के इच्छुक उम्मीदवारों के साक्षात्कार शुरू किए हैं। 6 दिन चलने वाली प्रक्रिया के पहले दिन 4 प्रभागों से 121 से अधिक उम्मीदवार सामने आए।

अंकिता पटेल

Municipal Elections 2025 News : नासिक महानगरपालिका चुनाव के लिए भाजपा ने 122 प्रभागों के इच्छुक उम्मीदवारों के साक्षात्कार रविवार से शुरू कर दिए हैं। ये साक्षात्कार छह दिनों तक चलेंगे। पहले ही दिन प्रभाग क्रमांक 7, 12, 13 और 14 इन चार प्रभागों के लिए 121 से अधिक इच्छुक उम्मीदवारों ने साक्षात्कार दिए, जिनमें कई दिग्गज नेता भी शामिल थे। भाजपा को 122 प्रभागों के लिए कुल मिलाकर 1000 से अधिक उम्मीदवार आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिसके चलते बड़ी संख्या में भीड़ देखी जा रही है।

साक्षात्कार में स्थानीय नेताओं की उपस्थिति

भाजपा उम्मीदवारों के साक्षात्कार के लिए सभी स्थानीय नेता मौजूद थे। जिन उम्मीदवारों से नेता पहले से परिचित थे और जिनके कार्यों की जानकारी थी, उनसे कुछ अलग और विशेष प्रश्न भी पूछे गए। इन साक्षात्कारों के बाद मजबूत उम्मीदवारों की एक सूची तैयार की जाएगी और फिर उनका दोबारा साक्षात्कार लिया जाएगा, ऐसी चर्चा है।

साक्षात्कार कार्यक्रम

तिथि साक्षात्कार क्रमांक
14 दिसंबर 7, 12, 13, 14
15 दिसंबर 15, 16, 23, 30
16 दिसंबर 8, 9, 10, 11, 24, 25, 26
17 दिसंबर 27, 28, 29, 31
18 दिसंबर 1, 2, 3, 4, 5, 6
19 दिसंबर 17, 18, 19, 20, 21, 22

पूछे गए....तो क्या वे पार्टी के साथ काम करते रहेंगे

भाजपा के केंद्रीय कार्यालय में सुबह 10 बजे से साक्षात्कार की शुरुआत हुई, जो शाम 7 बजे तक चले। इसके लिए कार्यालय परिसर में बड़ा मंडप लगाया गया था। साक्षात्कार लेने के लिए भाजपा के शहर अध्यक्ष सुनील केदार, विधायक प्रो. देवयानी फरांदे, सीमा हिरे, लक्ष्मण सावजी, पूर्व विधायक बालासाहेब सानप, पूर्व महापौर सतीश कुलकर्णी, विजय साने, सुनील देसाई सहित प्रमुख नेता उपस्थित थे।

साक्षात्कार के दौरान भाजपा में किए गए कार्य, प्रभाग में किए गए विकास कार्य, पार्टी के लिए कितने नए सदस्य जोड़े और यदि पार्टी टिकट नहीं देती तो क्या वे पार्टी के साथ काम करते रहेंगे-जैसे प्रश्न पूछे गए। इच्छुक उम्मीदवार बायोडाटा और विभिन्न कार्यक्रमों के फोटो सहित साक्षात्कार के लिए पहुंचे थे।

सेवा संकल्प अभियान यात्रियों से पीएम मोदी की बातचीत, अनुभव सुनकर कहा- मैं भी आपके साथ-साथ चल रहा हूं

ग्रेटर नोएडा बस हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार की मदद का ऐलान

वडनगर से वाराणसी तक की 'सेवा यात्रा' में शामिल लोगों से पीएम मोदी करेंगे बात, यात्री अपना अनुभव करेंगे साझा

Weather Alert: डीप डिप्रेशन का बड़ा असर, 4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट; कई जिलों में बाढ़ का खतरा

AI बॉस की बड़ी चेतावनी! सैम ऑल्टमैन और डारियो अमोदेई बोले- AI इंसानियत के लिए खतरा बन सकता है