प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
नासिक

AB फॉर्म की राजनीति: भाजपा–सेना–राकांपा से टूटकर AAP की ओर रुख; पार्टी में दिग्गजों की एंट्री

Aam Aadmi Party: नासिक मनपा चुनाव के नामांकन के अंतिम चरण में बड़ा राजनीतिक उलटफेर हुआ है। प्रमुख दलों से AB फॉर्म न मिलने पर कई कद्दावर उम्मीदवारों ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया।

अंकिता पटेल

Nashik Municipal Election: नासिक महानगरपालिका चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के अंतिम चरण में नासिक की राजनीति में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला है।

भाजपा, शिंदे सेना, अजित पवार की राकांपा और महाविकास आघाड़ी जैसी बड़ी पार्टियों से आधिकारिक एबी फॉर्म (AB Form) न मिल पाने के कारण कई कद्दावर उम्मीदवारों ने ऐन वक्त पर पाला बदल लिया है। इस दलबदल की राजनीति में 'आम आदमी पार्टी' (AAP) उम्मीदवारों के लिए सबसे पसंदीदा विकल्प बनकर उभरी है।

'आम आदमी पार्टी' का बढ़ा कुनबा

शहर के विभिन्न वार्डों से 'आप' ने करीब 35 उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा है। इनमें से अधिकांश वे चेहरे हैं जिन्हें प्रमुख दलों ने टिकट देने से मना कर दिया था।

एबी फॉर्म की खींचतान के बीच 'आप' द्वारा दी गई उम्मीदवारी ने चुनाव को और भी रोचक बना दिया है। इतनी बड़ी संख्या में उम्मीदवारों के उत्तरने से अब कई वार्डों में मुकाबला त्रिकोणीय या चतुष्कोणीय होने के आसार हैं।

मुस्लिम बहुल और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में एमआईएम और सपा ने भी अपनी दावेदारी मजबूत की है- असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एमआईएम ने प्रभाग संख्या 14, 21 और 30 से कुल छह उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है।

भारतीय सिनेमा ने खोया बेमिसाल अभिनेता, योगी से DK शिवकुमार तक, नेताओं ने नाना पाटेकर को दी श्रद्धांजलि

नाना पाटेकर के निधन पर PM नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, बोले- उनके जैसी दमदार मौजूदगी बहुत कम अभिनेताओं में

Munshi Premchand: सरकारी नौकरी छोड़ी, साहित्य को बनाया समाज की आवाज; जानें उपन्यास सम्राट का सफर

Indian Air Force Day: वायुयोद्धा को देश कर रहा सलाम, पीएम मोदी ने वीडियो संदेश के जरिए कही मन की बात

Weather Today: उत्तराखंड से केरल-तमिलनाडु तक भारी बारिश, आंधी और बिजली का अलर्ट, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम